Latest News
बस्ती की राख में दफन हुए आशियाने: एक चिंगारी, 200 घर और अपनों को ढूंढती सजल आँखें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि निर्धारित हरदीबाजार: मिनीमाता और बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत हुए शामिल छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक: साय कैबिनेट ने खत्म किया निजी एकाधिकार, CMDC संभालेगी कमान 🚨 छत्तीसगढ़ में 1 मई से क्या बदलने वाला है? मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अचानक कलेक्टरों को भेज दी ‘ये’ लिस्ट! कोरबा: बैसाखी पर गुरुद्वारे में उमड़ी श्रद्धा, कैबिनेट मंत्री और महापौर ने गुरु चरणों में की सुख-समृद्धि की कामना
Home » छत्तीसगढ़ » KORBA: CSEB के मिनी हाइडल प्लांट में घुसा पानी, उत्पादन ठप; कर्मचारियों में हड़कंप

KORBA: CSEB के मिनी हाइडल प्लांट में घुसा पानी, उत्पादन ठप; कर्मचारियों में हड़कंप

Share:

 

 

 

कोरबा: विद्युत मंडल के एचटीपीएस (HTPS) संयंत्र के पास स्थापित 85 किलोवॉट (KW) के मिनी हाइडल प्लांट में आज गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया गया है कि स्टॉप डैम में अचानक दरार आने के कारण बड़ी मात्रा में पानी सीधे प्लांट के भीतर घुस गया।

पानी प्लांट में तेजी से भरता देख, भीतर काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
पानी भरने के कारण मिनी हाइडल प्लांट में विद्युत उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। प्लांट में घुसे पानी को निकालने और दरार की मरम्मत का काम शुरू किया जा रहा है।

Leave a Comment