Latest News
बस्तर के विकास के लिए बनेगा 3 साल का ‘एक्शन प्लान’, निर्णायक मोड़ पर नक्सलवाद का अंत: मुख्यमंत्री साय रायपुर में सजेगा आईपीएल का रोमांच: RCB ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपी टीम की जर्सी, दिया मैच का आमंत्रण छत्तीसगढ़: वन विश्राम गृहों में अब अश्लीलता और अनधिकृत प्रवेश पर लगेगी लगाम, चप्पे-चप्पे पर होगी सीसीटीवी से नजर सिस्टम की बेरुखी या किसान की बेबसी? 24 घंटे में दूसरे किसान ने पिया जहर; कोरबा में धान खरीदी का संकट गहराया सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: कुत्ता काटने पर राज्य सरकार देगी मुआवजा, आवारा कुत्तों पर दिखाई सख्त रुख मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री की अपील: ‘चीनी मांझा’ का उपयोग पड़ेगा भारी, होगी कड़ी कार्रवाई
Home » देश » चुनाव लड़े बिना ही नीतीश कैबिनेट में मंत्री बना उपेन्द्र कुशवाहा का बेटा दीपक..चिराग पासवान और जीतन मांझी देखते रह गए

चुनाव लड़े बिना ही नीतीश कैबिनेट में मंत्री बना उपेन्द्र कुशवाहा का बेटा दीपक..चिराग पासवान और जीतन मांझी देखते रह गए

Share:

बिहार पॉलिटिक्स: नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

नीतीश की नई कैबिनेट में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी जगह मिली है। वह राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के कोटे से मंत्री बने हैं। दीपक ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हुई थी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक MLC सीट दिए जाने पर सहमति बनी थी।

लवकुश समीकरण के लिए जाने जाते हैं कुशवाहा

बता दे कि बिहार के प्रमुख नेता उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं. उपेंद्र कुशवाहा अपने ‘लव-कुश’ समीकरण के लिए जाने जाते हैं, जो ओबीसी कुर्मी और ओबीसी कुशवाहा (कोइरी) समूह को एक साथ जोड़ता है. इन वर्गों की बिहार में अच्छी आबादी है और कुशवाहा इस समुदाय के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से हैं.

किन सीटों पर हुई आरएलएम की जीत?

आरएलएम को बाजपट्टी, मधुबनी, सासाराम और दिनारा सीटों पर जीत मिली. बाजपट्टी में रामेश्वर कुमार महतो ने 3395 वोटों से, मधुबनी में माधव आनंद ने 20,552 वोटों से, सासाराम में उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता ने 25 हजार से अधिक वोटों के अंतर से और दिनारा में आलो कुमार सिंह ने 10,834 वोटों से जीत दर्ज की.
उपेन्द्र कुशवाहा की बल्ले बल्ले

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने 20 फरवरी 2023 को नई पार्टी का गठन किया था. पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी आरएलएम को नीतीश कैबिनेट में एक मंत्री पद मिला है. उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाकर सियासी मंच पर स्थापित किया है, जबकि उनकी पत्नी विधानसभा में अपनी जीत के साथ सक्रिए रहेंगी.

Leave a Comment