Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » रायपुर » रायपुर में बड़ी वारदात: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नेचिंग, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में बड़ी वारदात: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नेचिंग, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Share:

रायपुर 18 मई । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोमवार सुबह रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार एक युवक ने मोबाइल फोन छीन लिया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 8 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया है।

Advt


मॉर्निंग वॉक के दौरान PWD आर्च ब्रिज के पास हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, सोमवार 18 मई 2026 की सुबह करीब 7:15 बजे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक अपने शासकीय निवास से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जब वे PWD आर्च ब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी एक अज्ञात बाइक सवार युवक बेहद तेजी से आया और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और कई थानों की पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई।

सीसीटीवी फुटेज और साइबर इनपुट से मिला सुराग

रायपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शहरभर के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने वारदात के 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान: मणिकांत ध्रुव (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बलौदाबाजार-भाटापारा का रहने वाला है और फिलहाल रायपुर के राजीव नगर में रहकर रैपिडो चलाने का काम करता था। पुलिस ने उसके पास से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है।


“आम हो या वीआईपी, पुलिस की कार्रवाई सबके लिए समान”

इस त्वरित कार्रवाई पर रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि पुलिस के लिए हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोपरि है। चाहे पीड़ित आम इंसान हो या कोई हाई प्रोफाइल शख्स, हर शिकायत पर समान संवेदनशीलता और तेजी से एक्शन लिया जाता है। अपराधियों को पकड़ना और चोरी का सामान बरामद करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

📍

Leave a Comment

latest news