Latest News
इश्किया चोर’ का अनोखा कारनामा: कांग्रेस दफ्तर से उखाड़े 73 नल, फर्श पर लिख गए— “I Love You!” 💔🚰 रायपुर में बड़ी वारदात: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नेचिंग, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में भारी बवाल: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों का खूनी हमला, DFO वरुण जैन ने सूझबूझ से बचाई जान : 🔥 कोरबा उपचुनाव में सबसे बड़ा धमाका: कड़े पहरे में जेल से आया ‘वो’ कैदी और भर दिया पर्चा… उड़ गए विरोधियों के होश! प्रेमिका के सामने टोकना पड़ा महंगा: बन्नाक चौक पर स्टील व्यवसायी पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में 🌊 ‘उल्टी गंगा’ तो सुनी थी, अब देखिए ‘उल्टी रेत’! राजनांदगांव कलेक्टर का वो फैसला, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ में हड़कंप मचा दिया
Home » छत्तीसगढ़ » इश्किया चोर’ का अनोखा कारनामा: कांग्रेस दफ्तर से उखाड़े 73 नल, फर्श पर लिख गए— “I Love You!” 💔🚰

इश्किया चोर’ का अनोखा कारनामा: कांग्रेस दफ्तर से उखाड़े 73 नल, फर्श पर लिख गए— “I Love You!” 💔🚰

Share:


अंबिकापुर।

दिल लगाने के लिए दुनिया में हजारों जगहें हैं, लेकिन कुछ ‘असरदार’ आशिकों को दिल लगाने और जताने के लिए कांग्रेस का जिला कार्यालय ‘राजीव भवन’ ही सबसे मुफीद लगा। // आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज// अंबिकापुर के इस दफ्तर में चोरी की एक ऐसी ‘रोमांटिक’ वारदात हुई है, जिसे सुनकर पुलिस भी सिर खुजला रही है और कांग्रेस नेता ठंडी आहें भर रहे हैं।

मामला कुछ यूं है कि चोरों को अचानक सरकारी या राजनीतिक नलकों से अगाध प्रेम उमड़ पड़ा। वे दीवारें फांदकर भीतर घुसे और एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 73 स्टील के नल उखाड़ ले गए। // आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज // अब दफ्तर में सिर्फ टूटे हुए बेसिन, रोते हुए फ्लश टैंक और बिखरे हुए पाइप ही बचे हैं, जो अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं (वो भी बिना पानी के, क्योंकि नल तो चोर ले गए!)।

‘चोरी भी, आशिकी भी!’

बात सिर्फ नल चुराने तक रहती तो इसे पेट की भूख मान लिया जाता, लेकिन यह मामला सीधे-सीधे ‘दिल की भूख’ का निकला। // आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज // नल समेटने के बाद, चोरों को लगा कि विदाई थोड़ी यादगार होनी चाहिए। सो, उन्होंने फर्श पर जमी धूल को अपनी ‘कैनवास’ बनाया और उस पर उंगली से बड़े-बड़े अक्षरों में लिख दिया— “I Love You”

सोचने वाली बात: अब कांग्रेस नेता यह समझ नहीं पा रहे हैं कि चोरों का यह ‘प्यार’ पार्टी के लिए था या फिर उन चमचमाते स्टील के नलों के लिए, जिन्हें वे अपने साथ विदा कर ले गए!

तीसरी बार ‘दिल’ टूटा!

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक इस अनोखे ‘प्रपोजल’ से कतई खुश नहीं हैं। उन्होंने भारी मन से आशंका जताई है कि इस ‘दिलफेंक’ वारदात के पीछे कुछ नशेड़ी या असामाजिक तत्व हो सकते हैं। वैसे, पाठक जी का गुस्सा जायज भी है; राजीव भवन का ‘दिल’ (और सामान) इस तरह तीसरी बार टूटा है। यानी चोरों को इस दफ्तर से कुछ ज्यादा ही लगाव हो गया है।

पाठक जी ने बहते हुए नलों (जो कि अब नहीं हैं) और कानून-व्यवस्था की बदहाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब राजनीतिक दलों के दफ्तर ही सुरक्षित नहीं हैं // आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज // और चोर सरेआम ‘रोमांस’ कर रहे हैं, तो आम जनता का क्या होगा?

फिलहाल, पुलिस चोरों के इस ‘लव लेटर’ की हैंडराइटिंग मिलाने और 73 नलों की लोकेशन ट्रैक करने में जुट गई है। देखना होगा कि यह ‘इश्किया चोर’ कब सलाखों के पीछे बैठकर “जग घूमेया थारे जैसा ना कोई” गाता है।


📍

Leave a Comment