Latest News
कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह फिर हुए ‘हाउस अरेस्ट’, मुहर्रम पर तनाव की आशंका के चलते प्रशासन का बड़ा एक्शन अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन; 581 यूनिट रक्त संग्रहित, 1000 पौधों का किया गया रोपण अयोध्या राम मंदिर घोटाला: SIT की रिपोर्ट के बाद ताबड़तोड़ एक्शन; 3 आरोपी गिरफ्तार, चंपत राय पर विपक्ष का सीधा वार छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों को बड़ी राहत, मरम्मत और संधारण के लिए ₹22.06 करोड़ की आपात निधि जारी वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत कोरबा प्रशासन बेखबर, रेत माफिया बेखौफ; ग्राम जरवे के पास पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, 29 वर्षीय युवक की मौत
Home » कोरबा » BALCO के G-9 प्रोजेक्ट में अनियमितताओं का मामला, अनुमति निरस्त होने के बाद भी जारी रहा निर्माण

BALCO के G-9 प्रोजेक्ट में अनियमितताओं का मामला, अनुमति निरस्त होने के बाद भी जारी रहा निर्माण 

Share:

 

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,की उच्चस्तरीय जांच की मांग

कोरबा : BALCO के G-9 प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को विस्तृत पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि परियोजना में राजस्व नियमों, पर्यावरणीय प्रावधानों और प्रशासनिक आदेशों का खुला उल्लंघन किया गया है।

*जंगल-मद भूमि पर निर्माण का आरोप*

अग्रवाल के अनुसार खसरा नंबर 191/1 को जंगल-मद श्रेणी की भूमि होने के बावजूद BALCO ने इसे सामान्य भूमि बताते हुए दस्तावेज पेश किए और बिना आवश्यक अनुमतियों के निर्माण प्रारंभ कर दिया। स्थल निरीक्षण में 440 से अधिक पेड़ पाए गए, जबकि BALCO द्वारा सिर्फ 172 पेड़ों का अंकन किया गया।

*पर्यावरण नियमों का उल्लंघन*

अग्रवाल ने कहा कि वास्तविक संख्या छिपाकर गलत रिपोर्ट तैयार कराई गई। 3 जून 2025 को एसडीएम द्वारा अनुमति रद्द किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य न रुकना, नाला अवरोधन, सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण और बाउंड्रीवॉल निर्माण को अग्रवाल ने प्रशासनिक आदेश की अवमानना बताया है।

*मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग*

अग्रवाल ने पूरे प्रोजेक्ट पर तत्काल रोक, भूमि एवं पर्यावरणीय स्वीकृतियों की उच्चस्तरीय जांच, फर्जी दस्तावेजों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने, सार्वजनिक मार्ग को खोलने और भूमि को मूल स्थिति में बहाल करने की मांग की है ।

Leave a Comment

latest news