जबलपुर/कोरबा : जबलपुर विकास प्राधिकरण के सेवा निवृत्त संपदा अधिकारी ज्योति प्रकाश त्रिवेदी का निधन 1 अक्टूबर को हो गया है। वे काफी समय से अस्वस्थ थे। अंतिम यात्रा 2 अक्टूबर, गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे से मिलौनी गंज, सब्जी मंडी स्थित निवास से करिया पाचर श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी । स्व. ज्योति प्रकाश त्रिवेदी,कोरबा नगर पालिक निगम में पदस्थ उपायुक्त बी पी त्रिवेदी के ज्येष्ठ भ्राता थे। आदित्य त्रिवेदी,अदिति निक्की,संकल्प त्रिवेदी,एसपी त्रिवेदी एवं समस्त त्रिवेदी परिवार में शोक व्याप्त है।








