Latest News
स्वामी इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर का पद; साध्वी हर्षानंद गिरी ने की सभी अखाड़ों में सख्ती की मांग CG Vyapam Exam Calendar 2027: व्यापम ने बदला परीक्षा शेड्यूल, आरक्षक भर्ती परीक्षा अब मार्च-अप्रैल में होगी छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का कड़ा रुख: 34 और निलंबित, कुल संख्या 141 पहुंची विश्व डायबिटीज दिवस स्पेशल: शिवाय हॉस्पिटल की अनूठी पहल – मात्र ₹2000 में कराएं 5 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच, कोरबा में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का बड़ा संदेश UP Election 2027: कौन बनेगा उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री? ताजा सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने बॉम्बे हाउस में फिर सुलगी तकरार: बैठक की रिकॉर्डिंग पर आमने-सामने आए टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स
Home » कोरबा » KORBA:ससुराल में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

KORBA:ससुराल में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

Share:

 

कोरबा:जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में पति ने आज सुबह पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। खाट पर ही पत्नी ढेर हो गई। पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम सपलवा का निवासी चैतराम धनवार लंबे समय से अपने ससुराल ग्राम बरपाली में रह रहा था। ससुराल घर में वह पत्नी बंधन बाई धनवार ,दो पुत्रों व साले के साथ रह रहा था। पुत्री का विवाह इसी गांव में किया है।
कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी ने मृतका बंधन बाई के परिजनों के हवाले से बताया कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। चैतराम शराब पीने का आदी था और आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता था। वह पत्नी के चरित्र पर काफी संदेह कर उसको ससुराल चलने की बात बार-बार कहता था लेकिन अनबन होने के कारण पत्नी नहीं जा रही थी। बताया गया कि कल रात भी चैतराम शराब के नशे में घर पहुंचा था और इनमें विवाद हुआ था। आज सुबह पति-पत्नी के बीच करीब 8-9 बजे के मध्य पुनः विवाद हुआ और तैश में आकर चैतराम ने घर में मौजूद कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी के शरीर पर छह-सात बार संघातिक प्रहार कर दिया। लगातार हुए संघातिक जानलेवा हमले की वजह से घातक चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण खाट पर ही महिला का करुणान्त हो गया।