Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » कोरबा » दशहरा की भारी भीड़ को कंट्रोल करने, यातायात व्यवस्था में बदलाव , देखे आपको किस मार्ग से जाना है

दशहरा की भारी भीड़ को कंट्रोल करने, यातायात व्यवस्था में बदलाव , देखे आपको किस मार्ग से जाना है

Share:

 

कोरबा। दशहरा उत्सव के अवसर पर 2 अक्टूबर 2025 को जिले में बड़े पैमाने पर भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन ने रोड डायवर्सन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है ताकि शहर में आने-जाने वालों को सुविधा हो और जाम की स्थिति न बने।

प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार रैली, बालको, दर्री, कटघोरा सहित अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।

 

पार्किंग की व्यवस्था:

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पार्किंग हेतु 8 स्थान चिह्नित किए गए हैं

.ब्लू बर्ड स्कूल,कल्पतरु तिराहा,घंटाघर ओपन ग्राउंड,बुधवारी बाजार सर्कस मैदान, सुभाष चौक मैदान, जैन चौक मैदान, आरामशीन रोड ,अग्रसेन रोड

 

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्सन मार्ग और पार्किंग स्थलों का उपयोग करें ताकि यातायात सुगम बना रहे और दशहरा उत्सव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।