Latest News
देवभूमि में खूनी संघर्ष: विकासनगर में ‘पानी’ के विवाद ने लिया सांप्रदायिक मोड़, एक युवक की मौत के बाद चला बुलडोजर कोरबा: मानिकपुर खदान में राखड़ का ‘पहाड़’, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्रीय कोयला मंत्री से की उच्च स्तरीय जाँच की मांग मिशन 2028: रायपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय महाप्रशिक्षण, राहुल गांधी सिखाएंगे जीत का मंत्र फीफा वर्ल्ड कप भविष्यवाणी: लगातार 3 बार सटीक अनुमान लगाने वाले अर्थशास्त्री ने बताया, कौन जीतेगा इस बार का विश्व कप! कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: राजेन्द्र जायसवाल और नौशाद खान के बीच शह-मात का खेल, जाने क्या होगा जीत हार का अंतर.. अशोक खरात मामला: दिग्गज वकील उज्ज्वल निकम की एंट्री, ‘तांत्रिक बाबा’ की बढ़ेंगी मुश्किलें
Home » देश » कोयला मंत्री जी.किशन रेड्डी का बड़ा ऐलान : बढ़ाया मुआवजा , पीएम मोदी के जन्मदिन पर कोयला कामगारों को मिलेगी यह सौगात

कोयला मंत्री जी.किशन रेड्डी का बड़ा ऐलान : बढ़ाया मुआवजा , पीएम मोदी के जन्मदिन पर कोयला कामगारों को मिलेगी यह सौगात

Share:

 

Coal Minister G. Kishan Reddy’s big announcement: Compensation increased, coal workers will get this gift on PM Modi’s birthday

रांची:केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि देश की सबसे बड़ी कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) अब खदान हादसे की स्थिति में अपने कर्मचारियों को मिलने वाली मुआवजा राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर देगा. अभी तक यह राशि 15 लाख रुपये थी. नया नियम 17 सितंबर से लागू होगा. 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है.

कोल इंडिया वर्कर्स को मिलेगा 1 करोड़ का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस

श्री रेड्डी ने कहा कि 17 सितंबर से ही सीआईएल कर्मचारियों के लिए एक करोड़ रुपए का अतिरिक्त दुर्घटना बीमा एवं ठेका कर्मचारियों के लिए 40 लाख रुपए का अतिरिक्त दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। अभी कोयला खदानों में काम करने वाले नियमित कर्मचारियों को एक करोड़ और ठेका श्रमिकों को 40 लाख रुपये मिलता था।

इस तरह जो नियमित श्रमिक हैं उन्हें अब दो करोड़ व ठेका श्रमिकों के आश्रितों को एक करोड़ चालीस लाख तक मुआवजा मिलेगा।

यूनिफॉर्म में नजर आएंगे कोल इंडिया के कर्मचारी

कोयला मंत्री ने कहा कि सीआईएल ने आजादी के बाद पहली बार चेयरमैन अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया। उन्होंने कहा कि कोयले पर जीएसटी बढ़ने से देश में बिजली दरों पर नेगेटिव प्रभाव नहीं पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि कोयले पर जीएसटी दर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

60,000 करोड़ रुपए की बचत हुई

श्री रेड्डी ने कहा कि देश कोयला आयात कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। आयात में कटौती से पिछले वर्ष 60,000 करोड़ रुपए की बचत हुई है। उन्होंने ने कहा कि सरकार कोयला क्षेत्र में सुधार लाने एवं कारोबार को आसान बनाने के साथ ही कोल ब्लॉक नीलामी में पारदर्शिता लाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

विदेशी धरती पर मिनरल तलाश रहा भारत

मंत्री ने कहा कि महत्वपूर्ण खनिजों की खोज के लिए सरकार द्वारा 32,000 करोड़ रुपए का राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन क्रियान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत अर्जेंटीना और जाम्बिया जैसे देशों में खनिज खोज शुरू हो चुकी है.

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मंत्री ने प्रेसवार्ता में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया और कहा कि अभी हम चौथा इकोनॉमी देश है। हम तीसरा बनने की ओर अग्रसर हैं और इसमें कोल इंडिया की महती भूमिका होगी।

इसके लिए हमारा पूरा जोर घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने पर है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति के लिए युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार को जो भी बदलाव करना पड़ रहा है, वह कर रही है।

कोल इंडिया 2026-27 में एक अरब टन कोयले का कर सकता है उत्पादन

बता दें कि भारत का कुल कोयला उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 में एक अरब टन के आंकड़े को पार कर चुका है और वित्त वर्ष 2026-27 में देश की सबसे बड़ी कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड के लिए उत्पादन लक्ष्य एक अरब टन रखा गया है. हाल ही में जी. किशन रेड्डी ने राज्यसभा को एक लिखित जवाब में बताया था कि कोल इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 में 78.10 करोड़ टन उत्पादन किया और वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एक अरब टन उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है.

Leave a Comment

latest news