Latest News
सुपर फूड’ से बदलेगी छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर: जल्द ‘मखाना उत्पादक राज्य’ बनेगा प्रदेश, रायपुर में राष्ट्रीय कार्यशाला का आगाज CG: दिन में बिजली चलाने पर मिल सकती है बिल में छूट, सौर ऊर्जा के बेहतर उपयोग की तैयारी रायपुर के कुशालपुर में सन्न कर देने वाली घटना: NEET की तैयारी कर रहे 17 साल के छात्र का शव कमरे में मिला, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच World Chess Championship 2026: डी. गुकेश और जावोखिर सिंदारोव के बीच दूसरा क्लासिकल मुकाबला भी ड्रॉ, दो गेम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर देर आए, दुरुस्त आए: फ्री Wi-Fi के जाल में फंसने से पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें, वरना खाली हो सकता है खाता! डिजिटल फ्रॉड पर लगेगी लगाम: आरबीआई ला रहा ‘स्टॉप स्विच’ और भरोसेमंद व्यक्ति से मंजूरी का नया सुरक्षा कवच
Home » देश » डिजिटल फ्रॉड पर लगेगी लगाम: आरबीआई ला रहा ‘स्टॉप स्विच’ और भरोसेमंद व्यक्ति से मंजूरी का नया सुरक्षा कवच

डिजिटल फ्रॉड पर लगेगी लगाम: आरबीआई ला रहा ‘स्टॉप स्विच’ और भरोसेमंद व्यक्ति से मंजूरी का नया सुरक्षा कवच

Share:

नई दिल्ली 25/11/2026 RBI Guidelines । बढ़ते ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर अपराधों से आम ग्राहकों को बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। आरबीआई द्वारा जारी हालिया मसौदा निर्देशों के तहत अब बैंक ग्राहकों को अपने डिजिटल लेनदेन पर सीधा नियंत्रण मिलेगा। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।इसके तहत ग्राहक संदेह होने पर एक ‘स्टॉप स्विच’ (Stop Switch) सक्रिय कर सकेंगे, जिससे खाते से होने वाली सभी निकासी तुरंत रुक जाएगी।

कैसे काम करेगा नया सुरक्षा कवच? आरबीआई के नए प्रस्तावों के मुताबिक, ग्राहकों को लेनदेन की सीमा तय करने और भुगतान के विभिन्न माध्यमों को बंद करने का अधिकार मिलेगा। यदि किसी ग्राहक को लगता है कि उसका फोन या बैंक खाता हैक हो गया है, तो वह ‘स्टॉप स्विच’ ऑन कर सकेगा। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।इसके सक्रिय होते ही खाते से होने वाले सभी डेबिट ट्रांजैक्शन, नए पेमेंट मैंडेट और नए यूपीआई (UPI) ऐप्स पर खाते का पंजीकरण तुरंत ब्लॉक हो जाएगा। हालांकि, इस दौरान खाते में पैसे जमा होते रहेंगे और पहले से चल रही लोन की किस्तें (EMI) व बैंक शुल्क प्रभावित नहीं होंगे। इसके अलावा, बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए ग्राहक अपनी इच्छा से किसी विश्वसनीय व्यक्ति को नॉमिनी बना सकेंगे, जिसकी मंजूरी के बाद ही ट्रांजैक्शन पूरा होगा।

बढ़ते साइबर अपराधों के बीच बड़ा फैसला देश में डिजिटल भुगतान की सुविधा के साथ-साथ साइबर ठगी के मामलों में भी तेजी आई है। आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष जनवरी से अगस्त के बीच अकेले ‘डिजिटल अरेस्ट’ की 21,900 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें लोगों को 647 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाया गया। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।इससे पहले जून में भी आरबीआई ने ग्राहक सुरक्षा नियमों में बदलाव कर छोटे फ्रॉड के मामलों में मुआवजे का प्रावधान किया था।

बैंकों की जवाबदेही भी होगी तय हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने भी बैंकों को निर्देश दिया था कि वे ग्राहकों के सामान्य व्यवहार से अलग दिखने वाले संदिग्ध लेनदेन की पहचान कर उन्हें तुरंत रोकें। इसी दिशा में आरबीआई अब ‘बैंक की लापरवाही’ की परिभाषा का दायरा भी बढ़ा रहा है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।यदि बैंक अनिवार्य अलर्ट भेजने में विफल रहते हैं, बार-बार गलत पासवर्ड या प्रमाणीकरण के बाद भी पेमेंट माध्यम ब्लॉक नहीं करते, या ग्राहक द्वारा चुने गए सुरक्षा विकल्पों को लागू नहीं करते, तो इसे बैंक की चूक माना जाएगा और नुकसान की भरपाई बैंक को करनी होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि आरबीआई के ये प्रस्ताव बेहद सराहनीय हैं, लेकिन इनका असली लाभ तभी मिलेगा जब बैंक इन सुरक्षा फीचर्स को बेहद सरल बनाएं ताकि आम ग्राहक आपात स्थिति में बिना किसी तकनीकी झंझट के इनका तुरंत इस्तेमाल कर सकें।