Latest News
सुपर फूड’ से बदलेगी छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर: जल्द ‘मखाना उत्पादक राज्य’ बनेगा प्रदेश, रायपुर में राष्ट्रीय कार्यशाला का आगाज CG: दिन में बिजली चलाने पर मिल सकती है बिल में छूट, सौर ऊर्जा के बेहतर उपयोग की तैयारी रायपुर के कुशालपुर में सन्न कर देने वाली घटना: NEET की तैयारी कर रहे 17 साल के छात्र का शव कमरे में मिला, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच World Chess Championship 2026: डी. गुकेश और जावोखिर सिंदारोव के बीच दूसरा क्लासिकल मुकाबला भी ड्रॉ, दो गेम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर देर आए, दुरुस्त आए: फ्री Wi-Fi के जाल में फंसने से पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें, वरना खाली हो सकता है खाता! डिजिटल फ्रॉड पर लगेगी लगाम: आरबीआई ला रहा ‘स्टॉप स्विच’ और भरोसेमंद व्यक्ति से मंजूरी का नया सुरक्षा कवच
Home » छत्तीसगढ़ » सुपर फूड’ से बदलेगी छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर: जल्द ‘मखाना उत्पादक राज्य’ बनेगा प्रदेश, रायपुर में राष्ट्रीय कार्यशाला का आगाज

सुपर फूड’ से बदलेगी छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर: जल्द ‘मखाना उत्पादक राज्य’ बनेगा प्रदेश, रायपुर में राष्ट्रीय कार्यशाला का आगाज

Share:

रायपुर, 26 नवंबर 2026 Makhana Farming Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में देश के प्रमुख मखाना उत्पादक राज्य के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा। यह बात इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने गुरुवार को कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला’ के शुभारंभ अवसर पर कही। यह कार्यशाला इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड तथा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी और जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा मौजूद रहे। कुलपति डॉ. चंदेल ने कहा कि मखाना आज दुनिया भर में ‘सुपर फूड’ के नाम से विख्यात है। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ में इसकी खेती का तेजी से विस्तार हो रहा है और कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान अतिथियों ने किसानों से पारंपरिक फसलों के साथ मखाना उत्पादन अपनाने का आह्वान किया।

चार राज्यों के 300 से अधिक किसान और महिला समूह हुए शामिल कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लगभग 250 से 300 किसान व महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों के साथ-साथ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और ओडिशा के किसान, कृषि वैज्ञानिक व अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर मखाना उत्पादों व प्रसंस्करण तकनीक पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें मखाना बीजों की ‘पॉपिंग’ कर लावा बनाने का जीवंत प्रदर्शन किसानों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।

विशेषज्ञों ने बताए खेती और उद्यमिता के गुर तकनीकी सत्रों में बिहार के दरभंगा से आए विख्यात मखाना वैज्ञानिक डॉ. विद्यानाथ झा ने मखाने के ऐतिहासिक महत्व और इसके पोषक तत्वों (प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और नगण्य वसा) की जानकारी दी। वहीं राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा के वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राहुल कुमार राउत और डॉ. अनिल कुमार ने वैज्ञानिक खेती, मूल्य संवर्धन और मखाना आधारित उद्यमिता विकास पर प्रकाश डाला। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. घनश्याम दास साहू और डॉ. गजेन्द्र चन्द्राकर ने प्रदेश में मखाना खेती की चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की।

प्रदेश में 133 हेक्टेयर से अधिक रकबे में हो रही खेती राष्ट्रीय मखाना बोर्ड द्वारा बीज उत्पादन, प्रक्षेत्र विस्तार और विपणन के लिए किसानों को विशेष अनुदान दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय व उद्यानिकी विभाग के प्रयासों से वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 133.862 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती हो रही है, जिसमें 96.438 हेक्टेयर तालाब और 37.424 हेक्टेयर कम गहरे पानी वाले खेत शामिल हैं। इसके अलावा 15 हेक्टेयर में बीज उत्पादन कार्यक्रम चल रहा है। प्रदेश के धमतरी, रायपुर (आरंग), बालोद, महासमुंद, गरियाबंद और जांजगीर-चांपा जिले मखाना उत्पादन के प्रमुख केंद्र बनकर उभरे हैं।