Latest News
सुपर फूड’ से बदलेगी छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर: जल्द ‘मखाना उत्पादक राज्य’ बनेगा प्रदेश, रायपुर में राष्ट्रीय कार्यशाला का आगाज CG: दिन में बिजली चलाने पर मिल सकती है बिल में छूट, सौर ऊर्जा के बेहतर उपयोग की तैयारी रायपुर के कुशालपुर में सन्न कर देने वाली घटना: NEET की तैयारी कर रहे 17 साल के छात्र का शव कमरे में मिला, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच World Chess Championship 2026: डी. गुकेश और जावोखिर सिंदारोव के बीच दूसरा क्लासिकल मुकाबला भी ड्रॉ, दो गेम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर देर आए, दुरुस्त आए: फ्री Wi-Fi के जाल में फंसने से पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें, वरना खाली हो सकता है खाता! डिजिटल फ्रॉड पर लगेगी लगाम: आरबीआई ला रहा ‘स्टॉप स्विच’ और भरोसेमंद व्यक्ति से मंजूरी का नया सुरक्षा कवच
Home » रायपुर » प्रशासनिक फेरबदल: 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को मिली नई जिम्मेदारी, आदेश तत्काल लागू

प्रशासनिक फेरबदल: 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को मिली नई जिम्मेदारी, आदेश तत्काल लागू

Share:

रायपुर, 25 नवंबर Tehsildar Transfer। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजस्व प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए 9 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किए गए स्थानांतरण के बाद जिला स्तर पर यह कदम उठाया गया है। संबंधित अधिकारियों के नई जगह कार्यभार ग्रहण करने और उपस्थिति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के उपरांत यह संशोधन किया गया है।

इन तहसीलों में हुआ बदलाव

जारी आदेश के अनुसार रायपुर, खरोरा, धरसींवा, अभनपुर और खोरपा क्षेत्र में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। इसके तहत रायपुर जिले के राजस्व कार्यों का संचालन अब नई व्यवस्था के मुताबिक होगा।

किसे, कहां मिली नई जिम्मेदारी

  • अमित केरकेट्टा: तहसीलदार, रायपुर

  • प्रेरणा सिंह: अतिरिक्त तहसीलदार, रायपुर

  • सौरभ चौरसिया: अतिरिक्त तहसीलदार, रायपुर

  • जयेन्द्र सिंह: तहसीलदार, खोरपा (अभनपुर)

  • राममूर्ति दीवान: तहसीलदार, धरसींवा

  • सृजन सोनकर: अतिरिक्त तहसीलदार, रायपुर

  • ख्याति नेताम: तहसीलदार, खरोरा

  • राजकुमार साहू: नजूल तहसीलदार, रायपुर

  • गजानंद सिदार: नायब तहसीलदार, अभनपुर