कोरबा 25/11/2026 Administrative Reshuffle : जिले के प्रशासनिक अमले में बड़ा बदलाव करते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के चार अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश (क्रमांक 13781/अधीक्षक/2026) के तहत कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा अनुविभागों में नए एसडीएम की पदस्थापना की गई है, जबकि एक अधिकारी को जिला कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

किस अधिकारी को मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी?
-
ओंकार यादव (डिप्टी कलेक्टर): जिला कार्यालय कोरबा से स्थानांतरित कर कोरबा एसडीएम एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी बनाया गया है।
-
तुलाराम भारद्वाज (संयुक्त कलेक्टर): जिला कार्यालय कोरबा से पाली एसडीएम एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-
रेणुका रात्रे (डिप्टी कलेक्टर): जिला कार्यालय कोरबा से पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
-
मनोज कुमार बंजारे (संयुक्त कलेक्टर): एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा के पद से स्थानांतरित कर जिला कार्यालय कोरबा में पदस्थ किया गया है।
नई व्यवस्था से कामकाज में आएगी तेजी
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नई पदस्थापना के साथ ही इन अधिकारियों पर संबंधित क्षेत्रों में राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण, जनसुनवाई और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।




