Latest News
छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास पर जोर: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में हुई उच्च स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक छत्तीसगढ़ में पहली बार भारतीय शिक्षा बोर्ड (IEB) की 10वीं-12वीं परीक्षाएं 2027 में, जानिए पूरा शेड्यूल कोरबा के हसदेव घाट पर 24 नवंबर को सजेगा पहला ऐतिहासिक ‘पुन्नी मेला’, महाआरती और दीपदान के साथ दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की भव्य छटा तीरथराम और दुर्योधन ने किया कमाल, सरगुजा का आदमखोर ‘कबरा’ हाथी काबू में.. अब तक ली 19 लोगों की जान छत्तीसगढ़: महासमुंद जिला जेल में बंद 44 वर्षीय कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, NDPS एक्ट के तहत था बंद Magnus Carlsen Controversy: शतरंज में फिर गरमाया माहौल, मैग्नस कार्लसन ने बिबिसारा के खिलाफ मैच से पीछे हटकर दिया वॉकओवर
Home » Uncategorized » कोरबा के हसदेव घाट पर 24 नवंबर को सजेगा पहला ऐतिहासिक ‘पुन्नी मेला’, महाआरती और दीपदान के साथ दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की भव्य छटा

कोरबा के हसदेव घाट पर 24 नवंबर को सजेगा पहला ऐतिहासिक ‘पुन्नी मेला’, महाआरती और दीपदान के साथ दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की भव्य छटा

Share:

कोरबा 18/11/2026 Punni Mela 2026: छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-आस्था, परंपरा और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऊर्जाधानी कोरबा में पहली बार भव्य ‘पुन्नी मेला’ आयोजित किया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आगामी 24 नवंबर 2026, मंगलवार को शाम 5 बजे से पुरानी बस्ती स्थित हसदेव घाट (इंदिरा नगर, दुरपा रोड) पर इस उत्सव का आगाज होगा। मेले में धार्मिक आस्था के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक कला, पारंपरिक व्यंजन और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

महाआरती, दीपदान और आतिशबाजी रहेगी मुख्य आकर्षण पुन्नी मेला आयोजन समिति कोरबा द्वारा इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मेले का मुख्य आकर्षण हसदेव घाट पर होने वाली भव्य महाआरती और दीपदान रहेगा, जहां हजारों दीपों की रोशनी से घाट जगमगा उठेगा। इसके अलावा आसमान को रोशन करने वाली भव्य आतिशबाजी भी श्रद्धालुओं का मन मोह लेगी। आयोजकों का उद्देश्य कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक महत्व को प्रसारित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और लोक परंपराओं से जोड़ना है।

लोक संस्कृति और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का बिखरेगा रंग मेले में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को जीवंत करने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीत और लोकनृत्य की छटा बिखेरेंगे। साथ ही, मेला परिसर में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी पकवानों के विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां शहरवासी स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।

जनप्रतिनिधियों ने दिया स्नेहिल आमंत्रण पुन्नी मेला आयोजन समिति की ओर से नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद तामेश अग्रवाल, पार्षद ईश्वर पटेल और एल्डरमैन रविशंकर शुक्ला ने समस्त शहरवासियों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है। समिति ने छत्तीसगढ़ी बोली की मिठास के साथ आमंत्रण देते हुए कहा है— “जम्मो महतारी, सियान, मितान अउ संगवारी मन ला झारा-झारा नेवता।” कोरबा की सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में एक नई पहल माने जा रहे इस पहले पुन्नी मेले को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह है।

एक नजर में कार्यक्रम विवरण:

  • आयोजन: पुन्नी मेला 2026

  • दिनांक: 24 नवंबर 2026, मंगलवार

  • समय: शाम 5:00 बजे से

  • स्थान: हसदेव घाट, पुरानी बस्ती (दुरपा रोड, इंदिरा नगर), कोरबा