Latest News
छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास पर जोर: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में हुई उच्च स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक छत्तीसगढ़ में पहली बार भारतीय शिक्षा बोर्ड (IEB) की 10वीं-12वीं परीक्षाएं 2027 में, जानिए पूरा शेड्यूल कोरबा के हसदेव घाट पर 24 नवंबर को सजेगा पहला ऐतिहासिक ‘पुन्नी मेला’, महाआरती और दीपदान के साथ दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की भव्य छटा तीरथराम और दुर्योधन ने किया कमाल, सरगुजा का आदमखोर ‘कबरा’ हाथी काबू में.. अब तक ली 19 लोगों की जान छत्तीसगढ़: महासमुंद जिला जेल में बंद 44 वर्षीय कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, NDPS एक्ट के तहत था बंद Magnus Carlsen Controversy: शतरंज में फिर गरमाया माहौल, मैग्नस कार्लसन ने बिबिसारा के खिलाफ मैच से पीछे हटकर दिया वॉकओवर
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: महासमुंद जिला जेल में बंद 44 वर्षीय कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, NDPS एक्ट के तहत था बंद

छत्तीसगढ़: महासमुंद जिला जेल में बंद 44 वर्षीय कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, NDPS एक्ट के तहत था बंद

Share:

महासमुंद 18/11/2026: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल में बुधवार सुबह एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 44 वर्षीय सय्यद अशफाक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिलासपुर का रहने वाला था और वर्ष 2023 से एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामले में जेल में बंद था।

बुधवार सुबह करीब 7 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जेल परिसर में ही गिर पड़ा। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक की आशंका, पोस्टमार्टम का इंतजार प्राथमिक तौर पर कैदी की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। जेल अधिकारियों के अनुसार, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगी जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया गया है। शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों के आने के बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।