Latest News
पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राज्य समेत तीन निकायों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान KORBA: छत्तीसगढ़ का इकलौता कनबेरी गौ धाम, जहां होती है बेसहारा व बीमार गोवंश की सेवा; 17 नवंबर को गोपाष्टमी पर जुटेंगे डिप्टी सीएम अरुण साव व दिग्गज नेता रायपुर की बेटी का कमाल: गोवा वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रियंका साहू ने जीता स्वर्ण पदक महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक: करंट का तार काटकर और कंबलों के सहारे भागे 4 विचाराधीन कैदी कुनकुरी छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की छत्तीसगढ़ के गौरव: कोरबा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के सी देबनाथ को मिला प्रतिष्ठित ‘लीजेंड इन मेडिसिन’ सम्मान
Home » Uncategorized » जलाराम बापा की 227वीं जयंती आज: कोरबा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिनभर होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

जलाराम बापा की 227वीं जयंती आज: कोरबा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिनभर होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Share:

कोरबा 16/11/2026 Jalaram Jayanti, : जलाराम सेवा समिति कोरबा के तत्वावधान में आज 16 नवंबर को संत शिरोमणि जलाराम बापा की 227वीं जयंती पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर शहर में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रमों की रूपरेखा और समय-सारणी:

  • सुबह 10:00 बजे: डीडीएम रोड स्थित जलाराम मंदिर में कार्यक्रम की शुरुआत दक्षिणी परिवार के अभिषेक और पूजन के साथ शुरू हुई।

  • दोपहर 3:30 बजे: ट्रांसपोर्ट नगर स्थित डेक्सिस रेस्टो से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा टीपी नगर चौक से होते हुए जलाराम मंदिर पहुंचेगी।

  • शाम 5:00 बजे: मंदिर परिसर में मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समिति का वार्षिक आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा जलाराम सेवा समिति और समाज के प्रमुख पदाधिकारी सभा को संबोधित करेंगे।

  • शाम 6:30 बजे: मंदिर के प्रमुख दानदाताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

  • रात 8:00 बजे: श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है।

  • रात 10:00 बजे: महाआरती के साथ उत्सव का समापन होगा।