Latest News
कोरबा जिले में 16 से 30 नवंबर तक चलेगा “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” विशेष अभियान: होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की होगी शत-प्रतिशत जांच थाना साइबर जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर SBI खाते से 98 हजार रुपये ठगने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार छठ घाटों पर पहुँचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज को दी महापर्व के शुभकामनाएँ – मक्का में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से शहर बना दरिया, उमराह यात्रियों के लिए जारी हुआ हाई अलर्ट! किश्तवाड़ में शहीद SPOs के शवों को डंपर में ले जाने पर भड़कीं बीजेपी विधायक शगुन परिहार, वीडियो वायरल कोरबा: गेवरा में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एसईसीएल कर्मी के स्कूटर को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा; ASI पर लगा लापरवाही का आरोप
Home » Uncategorized » श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: ISI के हनीट्रैप में फंसी महकदीप, प्यार और पैसों के लालच ने बना दिया आतंकी साजिश का प्यादा!

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: ISI के हनीट्रैप में फंसी महकदीप, प्यार और पैसों के लालच ने बना दिया आतंकी साजिश का प्यादा!

Share:

Rajasthan 15/11/2026: राजस्थान के श्रीगंगानगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ 3 नवंबर को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर हुए धमाके के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) की एक खतरनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी महकदीप कौर और उसके सहयोगी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में सामने आया है कि महकदीप का पति पहले से ही ड्रग्स के एक मामले में जेल में बंद है। इस अकेली और मुश्किल स्थिति का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान में बैठे ‘शाह’ और ‘चाचा’ नामक कथित आईएसआई एजेंटों ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद, पैसों का लालच देकर उसे इस देशविरोधी और खतरनाक गतिविधि में शामिल कर लिया गया।

एजेंसियों का कहना है कि जासूस अब अकेली या कमजोर महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। इससे पहले गंगापुर सिटी से भी बबीता नाम की महिला को इसी तरह के हनीट्रैप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

3 नवंबर को गांव 50 जीबी के पास हुए इस बम धमाके से रेलवे पटरी के सीमेंट वाले दो-तीन स्लीपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे और उनके अंदर के सरिए बाहर निकल आए थे। गनीमत यह रही कि यह धमाका अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के ठीक बाद हुआ, वरना एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां दोनों आरोपियों से पूछताछ कर इस पूरे स्लीपर सेल नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।