Home » Uncategorized » एसईसीएल कर्मी और क्रिकेटर डी. शेखर का 57 वर्ष की उम्र में निधन, शोक की लहर

एसईसीएल कर्मी और  क्रिकेटर डी. शेखर का 57 वर्ष की उम्र में निधन, शोक की लहर

Share:

कोरबा 28/10/2026: एसईसीएल (SECL) कर्मी और एसईसीएल अकादमी के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी डी. शेखर क्रिस्टोफर का आज सुबह 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से अस्वस्थ चल रहे थे और बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

परिजनों के अनुसार, एक महीने पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी। आज सुबह करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

डी. शेखर अपने मिलनसार स्वभाव और बेहतरीन खेल प्रतिभा के लिए जाने जाते थे। उनके अचानक निधन की खबर मिलते ही एसईसीएल परिवार, इष्ट मित्रों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

अंतिम संस्कार: उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:00 बजे मिशन स्कूल के पास स्थित मसीही कब्रिस्तान में किया जाएगा।