Latest News
ज़िंदगी और मौत के बीच झूलती ‘माया’: इच्छामृत्यु की सलाह के बाद जामनगर के वंतारा में जगी नन्ही हथिनी के बचने की नई उम्मीद अब कटघोरा में मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ KORBA : चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान हंगामा और मारपीट: तीन के खिलाफ मामला दर्ज, कार में तोड़फोड़ छत्तीसगढ़ में कंपकंपाने वाली ठंड की वापसी! अंबिकापुर में पारा लुढ़ककर 11.4 डिग्री पर, पाट क्षेत्रों में बढ़ी ठिठुरन छत्तीसगढ़ की महिला अंडर-23 T20 टीम का ऐलान: कृति गुप्ता संभालेंगी कप्तानी, 14 नवंबर को पुडुचेरी से पहला मुकाबला सोनिया गांधी के बाबरी बयान पर भड़के इमाम साजिद रशीदी, कहा— ‘ये 16 साल बाद बहाए गए मगरमच्छ के आंसू हैं’
Home » छत्तीसगढ़ » बसना में कथित महुआ शराब पीने से दो लोगों की मौत, मुंह से झाग निकलने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

बसना में कथित महुआ शराब पीने से दो लोगों की मौत, मुंह से झाग निकलने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

Share:

रायपुर/बसना 22 सितंबर 2026 : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र स्थित पिताईपाली गांव में संदिग्ध परिस्थिति में महुआ शराब का सेवन करने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय रामचरण चौधरी और 28 वर्षीय लेनदास के रूप में हुई है।

अवैध महुआ शराब पीने के बाद बिगड़ी हालत

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 बजे दोनों गांव के तालाब के पास स्थित मंदिर के करीब बैठे थे। इसके बाद वे देसी शराब दुकान गए, लेकिन वहां शराब न मिलने पर उन्होंने गांव में ही बिक रही महुआ शराब खरीदी और उसका सेवन किया। घर लौटकर खाना खाते समय अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गई; उनके मुंह से झाग आने लगा और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

परिजन दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब की बोतलें व अन्य सामग्रियां जब्त कर ली हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। मौत की असली वजह जहरीली शराब है या कोई अन्य कारण, इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद होगी। पुलिस गांव में अवैध शराब की बिक्री को लेकर भी पूछताछ कर रही है।