Latest News
सोनिया गांधी के बाबरी बयान पर भड़के इमाम साजिद रशीदी, कहा— ‘ये 16 साल बाद बहाए गए मगरमच्छ के आंसू हैं’ लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर भव्य आयोजन: 99 वर्ष पूर्ण कर 100वें वर्ष में प्रवेश, दिल्ली आवास पर विशेष यज्ञ,प्रधानमंत्री मोदी सहित दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं गरियाबंद में दीपावली की रात दर्दनाक सड़क हादसा, पत्रकार समेत एक ही परिवार के चार लोगों की नदी में डूबने से मौत वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया नहीं रहे, पत्रकारिता जगत में गहन शोक बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली: कहा— “नक्सलवाद के खात्मे के साथ बस्तर में शांति और विकास का नया सवेरा” अयोध्या का 10वां दीपोत्सव 2026: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीयों की जगमग, सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला कहा “कोप भवन में बैठे हैं मंथरा और मारीच”
Home » जीवनशैली » सामाजिक » श्री रामदेव पीर उत्सव एवं गुजराती समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ-ग्रहण समारोह उद्योग मंत्री देवांगन , महापौर की उपस्थिति में 21 को

 श्री रामदेव पीर उत्सव एवं गुजराती समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ-ग्रहण समारोह उद्योग मंत्री देवांगन , महापौर की उपस्थिति में 21 को 

Share:

कोरबा 20 सितंबर Ramdev Pir Utsav :श्री गुजराती समाज, कोरबा द्वारा आगामी 21 सितंबर (सोमवार) को ‘श्री रामदेव पीर उत्सव’ एवं नव-निर्वाचित कार्यसमिति के शपथ-ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन डी.डी.एम. रोड स्थित श्री जलाराम मंदिर परिसर में संपन्न होगा।

Advt

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे पंडित उमाशंकर शास्त्री जी (पराशक्ती ज्योतिष पीठम्, निहारिका) के सानिध्य में पूजा-अर्चना एवं स्थापना के साथ होगी। इसके पश्चात सायं 4:00 बजे से 6:30 बजे तक नागपुर के प्रसिद्ध भजन गायक श्री सुमित शर्मा द्वारा मनमोहक भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी। सायं 6:45 बजे महाआरती का आयोजन होगा।

दिग्गज अतिथियों की उपस्थिति में होगा शपथ-ग्रहण

भजन संध्या व आरती के उपरांत आयोजित मुख्य समारोह में गुजराती समाज की नव-निर्वाचित कार्यसमिति का शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत करेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह राजपूत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी उपस्थित रहेंगे।

समारोह के समापन पर रात्रि 8:30 बजे से 10:00 बजे तक महाप्रसाद (भोजन-प्रसाद) का वितरण किया जाएगा।

श्री गुजराती समाज एवं श्री जलाराम सेवा समिति, कोरबा ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं व समाजजनों से सपरिवार नियत समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।