Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » घरेलू विवाद में हैवान बना पति: कोरबा के पाली में पत्नी की कुल्हाड़ी/धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

घरेलू विवाद में हैवान बना पति: कोरबा के पाली में पत्नी की कुल्हाड़ी/धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Share:

कोरबा 9 सितंबर। पाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ घरेलू विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया कि एक पति अपनी ही पत्नी का हत्यारा बन बैठा। बुधवार तड़के घटी इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पाली थाना अंतर्गत ग्राम में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना गहरा गया कि आक्रोशित पति रमेश डोंगरे ने आपा खो दिया और अपनी पत्नी बंधन कुंवर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बंधन कुंवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति रमेश डोंगरे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल हत्या की मुख्य वजह और वारदात के समय की परिस्थितियों की गहनता से जांच कर रही है। इस खौफनाक वारदात के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Leave a Comment

latest news