Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » Uncategorized » युवक कांग्रेस चुनाव: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की ‘ड्राइविंग सीट’ पर एंट्री से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी सरगर्मी तेज़

युवक कांग्रेस चुनाव: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की ‘ड्राइविंग सीट’ पर एंट्री से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी सरगर्मी तेज़

Share:

रायपुर 6 सितंबर  Congress Politics :छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस चुनाव को लेकर राज्य की राजनीति और कांग्रेस के अंदरूनी गलियारों में हलचल अपने चरम पर पहुंच गई है। राजधानी रायपुर से लेकर दुर्ग-भिलाई तक बैठकों और रणनीतियों का दौर जारी है।(आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) इसी चुनावी माहौल के बीच भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का एक नया राजनीतिक रूप देखने को मिला, जिससे पार्टी के भीतर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

शनिवार को दुर्ग में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का स्वागत विधायक देवेंद्र यादव ने बेहद खास अंदाज में किया। देवेंद्र यादव खुद कार चलाकर दोनों वरिष्ठ नेताओं को लेकर प्रशिक्षण शिविर स्थल तक पहुंचे।

वरिष्ठ नेताओं के संग भोजन और सियासी समर्थन की कवायद

प्रशिक्षण शिविर के समाप्त होने के बाद यह सियासी समीकरण और मजबूत होता दिखा, जब देवेंद्र यादव पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को अपनी कार से भिलाई स्थित अपने निजी निवास लेकर पहुंचे। वहां सिंहदेव ने यादव के निवास पर भोजन किया और दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) हालांकि, किसी भी नेता ने युवक कांग्रेस चुनाव को लेकर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि देवेंद्र यादव की यह सक्रियता वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद और नैतिक समर्थन हासिल करने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है।

युवक कांग्रेस चुनाव में दो दिग्गजों के खेमे आमने-सामने

युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद का यह चुनाव केवल युवाओं की राजनीति तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसमें प्रदेश कांग्रेस के दो प्रमुख गुट सीधे आमने-सामने आ गए हैं:

  • देवेंद्र यादव गुट: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शैलेंद्र बंजारे के पक्ष में खुलकर समर्थन जुटा रहे हैं।

  • भूपेश बघेल गुट: दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का खेमा अपने करीबी प्रत्याशी सत्येंद्र चेलक को चुनाव जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है।

आने वाले दिनों में बढ़ सकती है पार्टी की खींचतान

युवक कांग्रेस के इस शक्ति प्रदर्शन और चुनाव परिणाम से पहले जिस तरह से वरिष्ठ नेताओं की घेराबंदी शुरू हो चुकी है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर अंदरूनी खींचतान और प्रतिस्पर्धा और तेज़ देखने को मिल सकती है। देवेंद्र यादव का दोनों कद्दावर नेताओं को अपनी गाड़ी में बैठाकर खुद ड्राइव करना पार्टी के अंदरखाने में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है।

latest news