कोरबा 6 सितंबर: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा की माताजी श्रीमती शांति देवी (78 वर्ष) का रविवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले लगभग डेढ़ महीने से अस्वस्थ थीं और बीते 10 दिनों से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्वर्गीय नकुलेश्वर प्रसाद की धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी अपने पीछे चार पुत्र, एक पुत्री और नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन की खबर से प्रेस जगत, परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
कोरबा प्रेस क्लब ने जताया शोक
श्रीमती शांति देवी के देवलोकगमन पर कोरबा प्रेस क्लब ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रेस क्लब के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
सोमवार को निकलेगी अंतिम यात्रा
दिवंगत शांति देवी की अंतिम यात्रा सोमवार, 7 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे उनके निज निवास ‘शांति निवास’ (टी.पी. नगर, एसबीआई मेन ब्रांच के पास, कोरबा) से निकलेगी। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
❗विनम्र श्रद्धांजलि ❗
The Khatiya Khadi News








