Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » देश » नेपाल बाढ़: निजी यात्रा पर गए इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के प्रमुख लैक्स गोपीसेट्टी लापता, तलाश में जुटी एजेंसियां

नेपाल बाढ़: निजी यात्रा पर गए इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के प्रमुख लैक्स गोपीसेट्टी लापता, तलाश में जुटी एजेंसियां

Share:

नेपाल बाढ़: निजी यात्रा पर गए इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के प्रमुख लैक्स गोपीसेट्टी लापता, तलाश में जुटी एजेंसियां

नई दिल्ली 29 अगस्त। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस की अनुषंगी इकाई ‘इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज’ के प्रमुख लैक्स गोपीसेट्टी नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से लापता हैं। कंपनी ने शुक्रवार को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि गोपीसेट्टी निजी यात्रा पर नेपाल गए थे, जिसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस समय उनकी पहली प्राथमिकता गोपीसेट्टी की सुरक्षा और कुशलक्षेम सुनिश्चित करना है। इंफोसिस संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर उनकी जानकारी जुटाने और संपर्क स्थापित करने की कोशिशों में लगी हुई है। साथ ही, कंपनी उनके परिवार के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है और इस कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर त्रासदी, सैकड़ों भारतीय फंसे विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम 320 भारतीय नागरिक लापता हैं, जबकि लगभग 400 लोग चीन की सीमा की ओर फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्यों के बीच चीन की तरफ फंसे 153 भारतीय नागरिक सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं, वहीं काठमांडू पहुंचे 21 भारतीयों का एक दल शुक्रवार को नई दिल्ली लौट आया है। भारत सरकार नेपाल प्रशासन को हरसंभव सहायता दे रही है।

कौन हैं लैक्स गोपीसेट्टी? ।लैक्स गोपीसेट्टी ‘इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज’ के प्रमुख हैं, जो अमेरिका और कनाडा के सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों को रणनीति, प्रौद्योगिकी और डिजिटल बदलाव से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है। इससे पहले वे इंफोसिस में ग्लोबल वाइस प्रेजीडेंट रह चुके हैं और एक्सेंचर में प्रबंध निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके है।

Leave a Comment

latest news