Latest News
लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद सियासी घमासान: सुधांशु त्रिवेदी बोले— ‘जंगल से नक्सलवाद गया, पर दिल्ली में ‘दिमागी नक्सल’ बाकी’ रात को सोते समय पैरों के तलवों में जलन क्यों होती है? जानिए कारण, राहत के उपाय और कब लें डॉक्टर की सलाह छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 53 CMO और 24 इंजीनियरों का तबादला, बाँकीमोगरा में प्रहलाद पांडेय नए मुख्य नगर पालिका अधिकारी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल पदयात्रा
Home » शिक्षा » शिक्षकों की कमी से भड़के स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र, उग्र प्रदर्शन के बाद प्राचार्य हटाए गए; 3 नए शिक्षक तैनात

शिक्षकों की कमी से भड़के स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र, उग्र प्रदर्शन के बाद प्राचार्य हटाए गए; 3 नए शिक्षक तैनात

Share:

भिलाई (दुर्ग) 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल (पेंड्रावन) में बदइंतजामी और शिक्षकों की भारी कमी से परेशान छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर छात्रों द्वारा किए गए चक्काजाम के बाद विभाग ने स्कूल के प्राचार्य को पद से हटा दिया है। साथ ही व्यवस्था सुधारने के लिए तीन नए शिक्षकों की तैनाती की गई है और ओपन स्कूल का प्रभार भी समाप्त कर दिया गया है।

धमधा विकासखंड के पेंड्रावन स्कूल में 9वीं से 12वीं तक करीब 400 विद्यार्थी नामांकित हैं। छात्रों का आरोप था कि 17 शिक्षकों की आवश्यकता के मुकाबले महज 3 शिक्षक और एक प्राचार्य तैनात थे, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह ठप हो चुकी थी। मांगों की अनदेखी होने पर गुस्साए छात्रों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राचार्य पर गाज गिराई और जल्द ही कॉमर्स विषय के शिक्षक की नियुक्ति का भी आश्वासन दिया है।

इसी बीच, दुर्ग के सेलूद स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में भी मूलभूत सुविधाओं—विशेषकर शौचालय और बाउंड्रीवॉल—की मांग को लेकर छात्रों ने स्कूल में तालाबंदी कर दुर्ग-पाटन मार्ग पर चक्काजाम किया। प्रशासनिक अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद छात्रों ने आंदोलन समाप्त किया। पेंड्रावन में प्राचार्य पर हुई गाज और छात्रों के इन विरोध प्रदर्शनों की गूंज पूरे जिले में बनी हुई है।