Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का निधन, प्रेस क्लब ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का निधन,  प्रेस क्लब ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share:

कटघोरा 24 अगस्त । कटघोरा (मंडी रोड मोहलाइन भाटा) निवासी और लगभग पांच दशकों तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व नवभारत प्रतिनिधि रामनारायण जायसवाल (73) का रविवार, 23 अगस्त को तड़के 3 बजे राजनांदगांव में निधन हो गया। वे अपने पुत्र के निवास पर गए हुए थे, जहां अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से उन्होंने अंतिम सांस ली।

रविवार को ही सुबह 11 बजे कटघोरा के राधासागर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा और दाह संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं पत्रकारों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। वे अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

प्रेस क्लब ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

दिवंगत पत्रकार के सम्मान में प्रेस क्लब कटघोरा द्वारा केपीएस स्कूल प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

प्रेस क्लब अध्यक्ष सपन जार्ज ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामनारायण जायसवाल के निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इस दौरान जागेश्वर प्रसाद जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल सहित प्रेस क्लब के समस्त सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विनम्र श्रद्धांजलि

The Khatiya Khadi News 

Leave a Comment

latest news