Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » Uncategorized » रफ्तार का कहर: कवर्धा में भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत 3 युवाओं की मौत, परिवारों में पसरा मातम

रफ्तार का कहर: कवर्धा में भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत 3 युवाओं की मौत, परिवारों में पसरा मातम

Share:

 

कवर्धा (छत्तीसगढ़): रफ्तार की अंधी होड़ ने एक बार फिर हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिले के लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीचापुर के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने हुई दर्दनाक भिड़ंत में तीन लोगों की असमय मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन तेज गति में थे और अनियंत्रित होकर आपस में जा टकराए। हादसे में राजनांदगांव निवासी श्याम चरण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। श्याम चरण रणवीरपुर के शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे और अपने कर्तव्य की ओर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही जिंदगी का सफर थम गया।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवाओं—देवदास मार्कंडेय (18 वर्ष) और पुनीत रात्रे (19 वर्ष), निवासी नवापारा—को तत्काल कवर्धा जिला अस्पताल ले जाया गया। नियति को कुछ और ही मंजूर था; देवदास ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया, वहीं पुनीत की सांसें इलाज के दौरान थम गईं। दो उभरती जवान जिंदगियों और एक समर्पित शिक्षक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शवों को पोस्टमार्टम के बाद शोकाकुल परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

#

latest news