Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » राजनीति » शहजाद पूनावाला का नया रुख: भाजपा से इस्तीफे के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमले तेज

शहजाद पूनावाला का नया रुख: भाजपा से इस्तीफे के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमले तेज

Share:

  Indian Politics  : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला पार्टी के पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भाजपा छोड़ने के बावजूद कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर उनके राजनीतिक हमले कम नहीं हुए हैं, बल्कि अब वे अधिक तीखे नजर आ रहे है।

शहजाद पूनावाला ने साफ किया है कि पार्टी में रहते हुए उन्हें पार्टी लाइन और मर्यादाओं का पालन करना पड़ता था, जिस वजह से वे नियंत्रित होकर बोलते थे। हालांकि, अब किसी भी तरह की बंदिश न होने के कारण वे बिना किसी ‘फिल्टर’ के कांग्रेस पार्टी और सीधे राहुल गांधी को निशाना बनाएंगे। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति संयमित रहने और ओछी बयानबाजी से बचने की रही है, लेकिन अब वे इन सीमाओं से आजाद हैं।

सोशल मीडिया पर तंज और राजीव गांधी का जिक्र

इस नए रुख का असर उनके सोशल मीडिया हैंडल्स पर साफ देखा जा सकता है। पूनावाला ने अपना एक पुराना वीडियो क्लिप साझा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि वे राजीव गांधी के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने देश को राहुल गांधी जैसा नेता दिया, जिनकी वजह से नरेंद्र मोदी लगातार चुनाव जीत रहे हैं और आगे भी प्रधानमंत्री बनेंगे। पूनावाला ने कटाक्ष करते हुए खुद को और राजीव गांधी को मोदी का समर्थक करार दिया।

इसके अलावा, खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थक बताते हुए पूनावाला ने ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर टिप्पणी की और लिखा कि ऐसे लोगों को ‘बददिमागी नक्सल’ कहा जाना चाहिए।

भाजपा से अलग होने के बाद पूनावाला का यह आक्रामक अंदाज आने वाले दिनों में कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ उनके कड़े रुख का स्पष्ट संकेत दे रहा है।

latest news