Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » चांपा-बिलासपुर रेलखंड में ट्रेनों की लेटलतीफी पर सांसद ज्योत्सना महंत ने जताई चिंता, रेलवे जीएम को लिखा पत्र

चांपा-बिलासपुर रेलखंड में ट्रेनों की लेटलतीफी पर सांसद ज्योत्सना महंत ने जताई चिंता, रेलवे जीएम को लिखा पत्र

Share:

कोरबा 19 अगस्त 

कोरबा-रायपुर और रायपुर-कोरबा रेल मार्ग पर यात्री ट्रेनों के लगातार देर से चलने की समस्या को लेकर कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने रेलवे प्रशासन के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। सांसद ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (GM) और मंडल रेल प्रबंधक (DRM), बिलासपुर को पत्र भेजकर चांपा-बिलासपुर रेलखंड में ट्रेनों के अनावश्यक विलंब को तुरंत समाप्त करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर यात्रियों को हो रही असुविधा का मुद्दा भी उठाया।

सांसद ज्योत्सना महंत ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में नौकरीपेशा, छात्र, व्यापारी और मरीज यात्रा करते हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण लोगों के दैनिक कार्य, अस्पताल पहुंचना और दफ्तर की समय-सारणी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि हसदेव एक्सप्रेस, शिवनाथ एक्सप्रेस और कोरबा-रायपुर मेमू जैसी ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से सही समय पर निकलने के बावजूद चांपा और बिलासपुर के बीच कई घंटों की देरी का शिकार हो जाती हैं।

सांसद ने रेलवे से मांग की है कि:

  • चांपा-बिलासपुर रेलखंड पर ट्रेनों के विलंब का कारणवार विश्लेषण कर जांच की जाए।

  • यात्री ट्रेनों को बीच रास्ते में अनावश्यक रूप से रोकने पर प्रभावी रोक लगे।

  • निर्माण या रखरखाव संबंधी कार्यों की वजह से यदि ट्रेनें प्रभावित हो रही हों, तो यात्रियों को इसकी पूर्व सूचना दी जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरबा क्षेत्र के लिए ट्रेन सेवा एक जीवनरेखा की तरह है, इसलिए इसके समयपालन (Punctuality) से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

 

Leave a Comment

latest news