Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » मनोरंजन » मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, ‘लगान’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में छोड़ी थी गहरी छाप

मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, ‘लगान’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में छोड़ी थी गहरी छाप

Share:

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गजनी’ में उनके द्वारा निभाए गए नेगेटिव किरदार को दर्शकों ने आज भी याद रखा है।

मुंबई:फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले दिग्गज अभिनेताप्रदीप रावतअब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 74 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया है।

Advt

कैंसर से लंबी जंग के बाद हुआ निधन

अभिनेत्री रोशनी अचरेजा ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रदीप रावत लंबे समय सेकैंसरजैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहे थे। शुरुआत में उनका इलाज कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था, जिसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

इन यादगार भूमिकाओं से बनाई पहचान

प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के मशहूर पौराणिक धारावाहिक‘महाभारत’से की थी, जिसमें उन्होंनेअश्वत्थामाका महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

फिल्म‘लगान’में ‘देवा’ और ब्लॉकबस्टर फिल्म‘गजनी’में उनके द्वारा निभाए गए नेगेटिव किरदारों को दर्शकों ने आज भी याद रखा है।

सह-कलाकार ने दी श्रद्धांजलि

उनके निधन की खबर सबसे पहले उनके ‘लगान’ फिल्म के सह-कलाकारयशपाल शर्माने सोशल मीडिया पर साझा की। यशपाल शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “हमारा गजनी, लगान का देवा प्रदीप रावत अब नहीं रहा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

प्रदीप रावत के यूं चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके चाहने वाले सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a Comment

latest news