Latest News
छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद सियासी घमासान: सुधांशु त्रिवेदी बोले— ‘जंगल से नक्सलवाद गया, पर दिल्ली में ‘दिमागी नक्सल’ बाकी’ रात को सोते समय पैरों के तलवों में जलन क्यों होती है? जानिए कारण, राहत के उपाय और कब लें डॉक्टर की सलाह
Home » Uncategorized » झारखंड में जेपीएससी परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आक्रोश: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

झारखंड में जेपीएससी परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आक्रोश: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Share:

रांची : Student Protest :झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। इसी कड़ी में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सोमवार से राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है

देवेंद्र नाथ महतो का आरोप है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं प्रारंभिक परीक्षा (PT) के परिणाम घोषित होने के बाद से लगातार धांधली के आरोप सामने आ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार और आयोग की ओर से छात्रों की मांगों पर अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है।

आंदोलन का अब तक का घटनाक्रम

छात्र नेता ने बताया कि इस पूरे विवाद और विरोध प्रदर्शन की मुख्य कड़ियां इस प्रकार रहीं:

  • 2 जून: जेपीएससी 14वीं पीटी परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद से ही विवादों की शुरुआत हुई।

  • 5 जुलाई: छात्रों द्वारा इस परिणाम के विरोध में आधिकारिक रूप से आंदोलन का आगाज किया गया।

  • 7 जुलाई: छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

  • 8 जुलाई: राज्य सरकार और आयोग के खिलाफ पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

  • 20 जुलाई: मुख्यमंत्री को कथित अनियमितताओं से जुड़े तमाम सबूत आधिकारिक तौर पर सौंपे गए।

महतो का दावा है कि इन सबूतों के आधार पर जांच शुरू की गई थी, जिसमें कई अहम और चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं, बावजूद इसके छात्रों को न्याय मिलने में देरी हो रही है। इसी उदासीनता के खिलाफ अब छात्रों ने आमरण अनशन का रास्ता चुना है।