Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » रायपुर » बिलासपुर » धान रोपाई की खुशियों पर छाया मातम: हिर्री के मुड़पार में ट्रैक्टर पलटने से 2 श्रमिकों की मौत, 6 घायल

धान रोपाई की खुशियों पर छाया मातम: हिर्री के मुड़पार में ट्रैक्टर पलटने से 2 श्रमिकों की मौत, 6 घायल

Share:

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ 21 जुलाई । सुबह-सुबह चेहरे पर मुस्कान और हाथों में उम्मीद लिए खेत की ओर निकले श्रमिकों को क्या पता था कि मौत उनका रास्ता देख रही है। बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़पार में मंगलवार की सुबह एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। किसान के खेत में धान रोपाई के लिए जा रही श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हृदयविदारक दुर्घटना में दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advt

हंसी-खुशी का सफर चीख-पुकार में बदला

रोजमर्रा की तरह मंगलवार सुबह भी मुड़पार के मजदूर एक साथ मिलकर धान रोपाई के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर निकले थे। कच्ची और उबड़-खाबड़ सड़क पर अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते खुशियों का सफर चीख-पुकार में बदल गया। वाहन अनियंत्रित होकर सीधे खेत में जा पलटा और ट्रॉली में सवार कई मजदूर उसके नीचे दब गए।

ग्रामीणों ने दिखाई इंसानियत, लेकिन तब तक हो चुकी थी देर

हादसे के बाद चारों ओर मची अफरा-तफरी सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था—दो श्रमिकों की सांसें तब तक थम चुकी थीं। अपनों को खून से लथपथ और बेजान देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे घायल

सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से सभी छह घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

📍

Leave a Comment

latest news