कोरबा 16 जुलाई। टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ब्लॉक और मण्डल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य एजेंडा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देशानुसार संगठन को बूथ स्तर तक पुनर्गठित कर मजबूत बनाना था।
Advt

बैठक की बड़ी बातें और रणनीतियां
-
10 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न: जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि संगठन को धार देने के लिए प्रदेश के सभी 42 जिला अध्यक्षों को हाल ही में 10 दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
-
कमेटियों का ढांचा तैयार: कोरबा शहर में 4 ब्लॉक और 10 मंडल कमेटियों का गठन पूरा हो चुका है। वर्तमान में बूथ कमेटी बनाने का काम तेजी पर है और जल्द ही वार्ड कमेटियों का गठन भी पूरा कर लिया जाएगा।
-
प्रभारियों और प्रवक्ताओं की नियुक्ति: चारों ब्लॉक के लिए प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं। जल्द ही 10 मंडल प्रभारियों और जिला, ब्लॉक व मंडल स्तर पर प्रवक्ताओं की सूची जारी की जाएगी।
“पद नहीं, यह जिम्मेदारी है” — जयसिंह अग्रवाल
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि “नवनियुक्त ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों में ज्यादातर चेहरे युवा हैं, जो कांग्रेस के भविष्य की मजबूत बुनियाद को दिखाते हैं। वार्ड और बूथ कमेटियों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी। संगठन में मिली नवनियुक्तियां केवल पद नहीं हैं, बल्कि जनभावनाओं से जुड़ने और कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हैं।”
-
राजकिशोर प्रसाद (पूर्व अध्यक्ष): उन्होंने सुझाव दिया कि संगठन में पदों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक सक्रिय नेताओं को काम करने का अवसर मिल सके।
-
श्याम सुंदर सोनी (पूर्व अध्यक्ष): उन्होंने कहा कि अब तक की कमेटियों में बेहतर परफार्मेंस देने वाले कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी मिली है और आगे भी सक्रिय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
-
सपना चौहान (पूर्व जिला अध्यक्ष): उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने के लिए ऐसे लोगों को जोड़ने पर जोर दिया जो हर स्तर पर विरोधी ताकतों का सामना कर सकें।
-
कुसुम द्विवेदी (महिला कांग्रेस अध्यक्ष): उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह विचारधारा है जो गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के हक की आवाज उठाती है।
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेखा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव विकास सिह, बीएन सिंह, अजा अध्यक्ष नारायण कुर्रे, ओबीसी अध्यक्ष गजानंद साहू, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, पालुराम साहू, बसंत चंद्रा, एडी जोशी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. शाहिद, मनहरण राठौर इंटक, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, सुकसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, सुरती कुलदीप, अश्वनी पटेल, बुद्धेश्वर चौहान, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद अयोध्या मस्तुल कंवर, प्रेमलता अविनाश बंजारे, रवि चंदेल, ब्रदी किरण, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, डॉ. रामगोपाल कुर्रे, गीता गभेल, जिला कांग्रेस पदाधिकारी संतोष यादव, सुरेश पटेल, दुष्यंत शर्मा, अशोक लोध, एफडी मानिकपुरी, आनंद पालीवाल, पुष्पा पात्रे, हिमांशु सिंह, आरिफ खान, गिरधारी बरेठ, संजू पैकरा, शशि अग्रवाल, शांता मंडावे, लक्ष्मी महंत, माधुरी ध्रुव, ममता अग्रवाल, द्रोपति तिवारी, सुभद्रा सिंह, संतोषी यादव, क्रांति सोनी, टिंकी महंत, गायत्री चंद्रा, डॉ. देव जायसवाल, पवन विश्वकर्मा, अजीत बर्मन, दामनी नेताम, झलकुंवर, विवेक श्रीवास, आकाश प्रजापति, नितेश यादव, निलेश दिवान, अनवर रजा, तपन हलदार, संतोष साहु, रम्हन दास, कुंजबिहारी साहू, आशीष गुप्ता, अनिल सिंह, अमित साहू, मो. यासीन, केके चौकसे, सुखनंदन सोनकर, विजय जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
📍








