Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा में भारी बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट: आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने दिए युद्ध स्तर पर बचाव कार्य के निर्देश, साकेत भवन में बना मुख्य कंट्रोल रूम

कोरबा में भारी बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट: आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने दिए युद्ध स्तर पर बचाव कार्य के निर्देश, साकेत भवन में बना मुख्य कंट्रोल रूम

Share:

कोरबा, 06 जुलाई 2026: मानसून के आगमन के साथ ही कोरबा में रविवार से लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन ‘साकेत’ में सभी जोन कमिश्नरों और मैदानी अधिकारियों की एक आपात समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जलभराव और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी “युद्ध स्तर” पर राहत कार्य शुरू करें और रात में भी अपने मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से चालू रखें।

📢 मुख्य नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित

नागरिकों की सहायता और आकस्मिक आपदा की सूचना के लिए निगम कार्यालय साकेत भवन में एक मुख्य नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

  • हेल्पलाइन नंबर: 07759-226672

  • व्यवस्था: यहाँ तीन पालियों (शिफ्टों) में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

  • संसाधन: सभी जोनों में चौबीसों घंटे मजदूर, हवा भरे ट्यूब, रस्सा, टॉर्च और गोताखोरों की टीम को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

🌊 निचली बस्तियों और जलभराव क्षेत्रों पर विशेष नजर

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जलभराव की संभावना वाले संवेदनशील और निचले इलाकों का लगातार दौरा करें।

  • पानी भरने की स्थिति में तत्काल मोटर पंपों के जरिए जल निकासी की जाए।

  • प्रभावित नागरिकों को तुरंत रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

🏫 प्रभावितों के लिए बनाए गए ‘सेल्टर होम’

बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित रखने के लिए शहर के विभिन्न स्कूलों और भवनों को राहत शिविर (सेल्टर केंद्र) घोषित किया गया है, जिनमें प्रमुख हैं:

  • प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला (सीतामणी), मिशन रोड स्कूल, रानी गेट स्कूल, लालघाट स्कूल, अंबेडकर स्कूल, जोगियाडेरा स्कूल, कबीर भवन, सुमेधा स्कूल, एस.ई.सी.एल. स्कूल और प्रेमनगर स्कूल।

  • मुख्य केंद्र: आपात स्थिति में प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम को मुख्य सेल्टर केंद्र के रूप में उपयोग किया जाएगा।

🔹 सेल्टर होम में मिलने वाली सुविधाएं:

  • बिजली और पानी: संबंधित जोन के सहायक अभियंता बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।

  • भोजन व्यवस्था: औद्योगिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से भोजन दिया जाएगा। इसके मुख्य प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी (मो. 77730-02665) बनाए गए हैं।

  • स्वास्थ्य सुविधाएं: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समन्वय से मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी।

⚖️ सी.एम. हेल्पलाइन और जनशिकायतों की समीक्षा

आपदा प्रबंधन के साथ-साथ आयुक्त श्री पाण्डेय ने लंबित प्रशासनिक कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सी.एम. हेल्पलाइन, कलेक्टर टी.एल. प्रकरण, जनचौपाल, पीएमओ पी.जी. पोर्टल, महापौर की पाती और ‘कनेक्ट टू कमिश्नर’ के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों को समय-सीमा के भीतर त्वरित निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

latest news