Latest News
‘ यह मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है…’ जब नॉर्वेजियन पत्रकार ने पूछा मानवाधिकार पर सवाल, तो IFS सिबी जॉर्ज ने 5000 साल के इतिहास से दिया करारा जवाब! ⚡ ‘छोटू उस्ताद’ का महातूफान: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 19 साल पुराना IPL रिकॉर्ड! रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: विशाखापत्तनम SCoR को मिला सीधा PPO जारी करने का अधिकार, पेंशनर्स को मिलेगी राहत अमित शाह से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, मिताली चौक पर जमकर हुआ हंगामा शर्मनाक: गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर समर्थकों ने निकाला ‘जुलूस’, गाड़ियों के काफिले के साथ किया भव्य स्वागत बस्तर में ‘लाल आतंक’ का अंत : अमित शाह ने किया नक्सल-मुक्त भारत का शंखनाद, आदिवासियों के लिए बड़े डेयरी नेटवर्क की घोषणा
Home » Uncategorized » यूपी के विकास की नई ‘लाइफ लाइन’ बना गंगा एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी ने हरदोई से किया लोकार्पण

यूपी के विकास की नई ‘लाइफ लाइन’ बना गंगा एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी ने हरदोई से किया लोकार्पण

Share:

हरदोई (उत्तर प्रदेश) 29 अप्रैल 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के हरदोई में देश के सबसे लंबे ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेसवे में से एक, गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण किया। लगभग 600 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को पीएम ने उत्तर प्रदेश के विकास की नई ‘लाइफ लाइन’ और ‘आधुनिक हस्तरेखा’ करार दिया।

Advt

संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे केवल एक सड़क नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन की इकॉनमी बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने का ‘गेटवे’ है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यूपी की पहचान ‘गड्ढों’ से नहीं बल्कि ‘एक्सप्रेसवे’ और सुदृढ़ कानून व्यवस्था से होती है। इसअवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश  पाठक, केंद्रीय मंत्रिमंडल के  सहयोगी जितिन प्रसाद , पंकज चौधरी ,यूपी सरकार के मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित था।

प्रमुख बिंदु:

  • कनेक्टिविटी का विस्तार: एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक के 12 जिलों को जोड़ेगा। भविष्य में इसे हरिद्वार और फर्रुखाबाद लिंक से भी जोड़ने की योजना है।

  • औद्योगिक क्रांति: एक्सप्रेसवे के किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, फार्मा और टेक्सटाइल क्लस्टर्स विकसित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय MSMEs और ODOP उत्पादों को वैश्विक बाजार मिलेगा।

  • नारी शक्ति और राजनीति: पीएम ने सपा-कांग्रेस पर नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल का विरोध करने और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

  • विकसित भारत का संकल्प: पीएम ने कहा कि वैश्विक अशांति के बावजूद भारत आत्मनिर्भरता और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के दम पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Comment