Home » जीवनशैली » सामाजिक » अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव: बजरंग अग्रवाल बने नए अध्यक्ष, आशीष गोयल और महावीर केडिया ने भी दर्ज की शानदार जीत

अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव: बजरंग अग्रवाल बने नए अध्यक्ष, आशीष गोयल और महावीर केडिया ने भी दर्ज की शानदार जीत

Share:

कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा के आगामी दो वर्षीय कार्यकाल (वर्ष 2026-2028) के लिए सोमवार को चुनावी प्रक्रिया उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुबह से ही समाज के मतदाताओं में भारी जोश देखा गया। देर शाम हुई मतगणना के बाद निर्वाचन समिति ने परिणामों की घोषणा की, जिसमें बजरंग अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया है।

Advt

चुनावी परिणाम एक नजर में:

1. अध्यक्ष पद: बजरंग अग्रवाल (दादूराम) की एकतरफा जीत अध्यक्ष पद के कड़े मुकाबले में बजरंग अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी पवन अग्रवाल को भारी मतों के अंतर से शिकस्त दी।

  • बजरंग अग्रवाल (विजेता): 598 वोट

  • पवन अग्रवाल: 398 वोट

  • निरस्त मत: 9

2. उपाध्यक्ष पद: आशीष गोयल का दबदबा उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष गोयल (बोलबम ट्रेडर्स) ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और राहुल मोदी को पराजित कर जीत का परचम लहराया।

  • आशीष गोयल (विजेता): 651 वोट

  • राहुल मोदी (रॉकवेल): 344 वोट

  • निरस्त मत: 10

3. कोषाध्यक्ष पद: महावीर केडिया ने 9 वोटों से मारी बाजी सबसे रोमांचक मुकाबला कोषाध्यक्ष पद के लिए रहा, जहाँ अंत तक सस्पेंस बना रहा। महावीर केडिया ने कांटे की टक्कर में बेहद कम अंतर से जीत हासिल की।

  • महावीर केडिया (विजेता): 503 वोट

  • राकेश कुमार अग्रवाल (नागरमल): 494 वोट

  • निरस्त मत: 8


जश्न का माहौल और संकल्प

परिणामों की घोषणा होते ही समर्थकों ने आतिशबाजी और गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज को एकजुट रखने और अग्रवाल सभा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। कुल 1005 मतों के साथ संपन्न हुई इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने समाज के सुदृढ़ भविष्य की नींव रखी है।

Leave a Comment