Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » KORBA : निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से सो रहा पड़ोसी का परिवार मलबे में दबा

KORBA : निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से सो रहा पड़ोसी  का परिवार मलबे में दबा

Share:

कोरबा 19 अप्रैल। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर कपाटमुडा रोड पर रविवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ रहने वाले संतोष वर्मा के निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल की दीवार अचानक भरभरा कर बगल में स्थित अजय धनवार के घर पर जा गिरी। इस हादसे में घर के अंदर सो रहे अजय, उनकी पत्नी और बच्चा मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Advt

कैसे हुआ हादसा: जानकारी के मुताबिक, रविवार रात तकरीबन 8:30 से 9:00 बजे के बीच क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। इसी दौरान निर्माणाधीन मकान की ऊपरी दीवार पड़ोसी के खपरैल/छप्पर वाले घर पर गिर गई। सैकड़ों ईंटों के बोझ से घर की छत ढह गई और सारा मलबा सीधे सो रहे परिवार पर जा गिरा।

रेस्क्यू और नुकसान: घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर दौड़े मोहल्लेवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला और तुरंत कोरबा अस्पताल पहुंचाया। मलबे की चपेट में आने से घर के अंदर रखी स्कूटी, बर्तन, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल घर के भीतर ईंटों का ढेर लगा हुआ है और घायलों का उपचार जारी है।

।।।

Leave a Comment

latest news