Latest News
छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद सियासी घमासान: सुधांशु त्रिवेदी बोले— ‘जंगल से नक्सलवाद गया, पर दिल्ली में ‘दिमागी नक्सल’ बाकी’ रात को सोते समय पैरों के तलवों में जलन क्यों होती है? जानिए कारण, राहत के उपाय और कब लें डॉक्टर की सलाह
Home » Uncategorized » NKH कोरबा में मेदांता के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. त्यागी रहेंगे उपलब्ध… 10,000+ सफल सर्जरी का अनुभव

NKH कोरबा में मेदांता के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. त्यागी रहेंगे उपलब्ध… 10,000+ सफल सर्जरी का अनुभव

Share:

कोरबा 10 अप्रैल। जिला अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ा रहा है। न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) के प्रयासों से अब स्थानीय मरीजों को जोड़ों के दर्द और सर्जरी के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। देश के प्रतिष्ठित मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. विपिन चंद त्यागी आगामी 11 और 12 अप्रैल 2026 को NKH में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देने पहुंच रहे हैं।

Advt

क्यों खास है डॉ. त्यागी का आगमन?

डॉ. त्यागी मेडिकल जगत का एक बड़ा नाम हैं। उनके अनुभव की कुछ झलकियाँ इस प्रकार हैं:

अनुभव: 10,000 से अधिक सफल घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण (Joint Replacement) का रिकॉर्ड।

विशेषज्ञता: आर्थोप्लास्टी, जटिल एवं रिविजन आर्थोप्लास्टी के माहिर।

तकनीक: अत्याधुनिक और सुरक्षित सर्जरी पद्धति का उपयोग।

Advt

मरीजों को होगा दोहरा लाभ

अक्सर जटिल ऑपरेशनों के लिए मरीजों को दिल्ली या रायपुर जैसे शहरों में जाना पड़ता था, जहाँ इलाज के खर्च के साथ-साथ रहने-खाने और परिवहन का बड़ा बोझ पड़ता था। NKH में इस सुविधा के शुरू होने से:

समय की बचत: स्थानीय स्तर पर इलाज से यात्रा की थकान और समय बचेगा।

किफायती उपचार: बड़े शहरों की तुलना में यहाँ इलाज अधिक सुलभ और बजट में होगा।

अस्पताल प्रबंधन की अपील: डॉ. त्यागी केवल दो दिन के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्लॉट सीमित होने के कारण मरीज अपना पंजीकरण पहले से करा लें ताकि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें।

Advt