Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » साहित्य » कोरबा में रंगमंच की वापसी: 21 मार्च को होगा सुप्रसिद्ध नाटक ‘मैं अनिकेत हूँ’ का मंचन, शिक्षा के लिए जुटेगा फंड

कोरबा में रंगमंच की वापसी: 21 मार्च को होगा सुप्रसिद्ध नाटक ‘मैं अनिकेत हूँ’ का मंचन, शिक्षा के लिए जुटेगा फंड

Share:

कोरबा 17 मार्च । औद्योगिक नगरी कोरबा में थिएटर और रंगमंच के पुराने सुनहरे दौर को पुनर्जीवित करने के लिए रोटरी क्लब कोरबा और महाराष्ट्र मंडल कोरबा ने एक बड़ी पहल की है। आगामी 21 मार्च (शनिवार) को शाम 7:00 बजे, राजीव गांधी ऑडिटोरियम (इंदिरा गांधी स्टेडियम) में विख्यात हिंदी नाटक “मैं अनिकेत हूँ” का भव्य मंचन किया जाएगा। उकताशय की जानकारी प्रेस क्लब (तिलक भवन) में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजक सदस्यों ने दी। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

सांस्कृतिक पुनरुत्थान और चैरिटी का संगम

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कोरबा के युवाओं को थिएटर की दुनिया से जोड़ना और शहर के सांस्कृतिक माहौल में नई जान फूंकना है। आयोजन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी इसकी सामाजिक जिम्मेदारी है; इस शो से प्राप्त होने वाली पूरी राशि निर्धन एवं मेधावी छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए दान की जाएगी।आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

कुशल निर्देशन और टीम की तैयारी

महाराष्ट्र मंडल रायपुर की इस प्रस्तुति का निर्देशन प्रख्यात निर्देशक शशि वरवंडकर ने किया है। कार्यक्रम की सफलता के लिए रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, प्रोजेक्ट चेयरमैन पारस जैन, सचिव संतोष जैन और महाराष्ट्र मंडल की ओर से सुधीर रेगे, हेमंत माहलीकर, प्रवीण जाखड़ी व आलोक दिवाटे सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

आयोजन समिति ने कोरबा के समस्त कला प्रेमियों और नागरिकों से इस ऐतिहासिक शाम का हिस्सा बनने और नेक कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।


।।।

Leave a Comment

latest news