Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » Uncategorized » महिला सशक्तिकरण की गूँज: अदाणी फाउंडेशन ने कोरबा की 600 महिलाओं को किया सम्मानित

महिला सशक्तिकरण की गूँज: अदाणी फाउंडेशन ने कोरबा की 600 महिलाओं को किया सम्मानित

Share:

 

 महिलाओं ने कहा देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका

कोरबा; 21 फरवरी 2026: जिले के बरपाली तहसील में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अदाणी फाउंडेशन द्वारा कोरबा पॉवर लिमिटेड के पास के ग्राम पताड़ी में आयोजित सम्मान समारोह में आसपास की 14 ग्राम पंचायतों से लगभग 600 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पताड़ी, पहन्दा, खोड्डल, सरगबूंदिया, कुदूरमल, ढ़नढ़नी, कटबितला, देवरमल, इत्यादि ग्रामों की 100 मितनिनों तथा 500 स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को प्रोत्साहित करने और समाज में उनकी भूमिका को सम्मान देना है जो की भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के मंचस्थ अतिथियों में सुष्मिता अनंत – जिला पंचायत सदस्य, श्रीमति रीना सिदार – जनपद सदस्य सरगबूंदिया, कुमारी वंदना गुप्ता-जिला समन्वयक मितानीन मौजूद थीं। साथ ही श्रीमति संगीता कुंवर, सरपंच-पहंदा, श्रीमति निकीता सिंह, सरपंच खोड्डल, श्रीमति रिंकी कंवर-सरपंच बरीडीह, श्रीमति ललीता जगत – सरपंच उरगा, अचला कंवर – सरपंच कटबितला डॉ रजनी कटकवार स्वास्थ्य केंद्र, पताड़ी दीप्ति डिकसेना अंचल स्वास्थ्य अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आदबाई पूर्व सरपंच पताड़ी सहित कई ग्राम सरपंच व प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। इसके अलावा कोरबा पॉवर लिमिटेड के डॉ. विकास ठाकुर, श्री अरुण प्रसाद सहित अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई।

कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती सुष्मिता अनंत ने कहा कि, “आज महिलाएं देश की हर सेवा और क्षेत्र में उच्च पदों पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रपति भी महिला हैं, जो देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है। आज समाज के विकास में महिलाओं के योगदान को गौरव का विषय है।“

“अदाणी समूह द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं ट्रेन से लेकर विमान तक संचालित कर रही हैं और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।“ जनपद सदस्य रीना सिदार ने अपने संबोधन में कहा।

जिला समन्वयक (मितानिन) श्रीमती वंदना गुप्ता ने बताया कि, “मितानिनों ने कोरोना काल जैसे कठिन समय में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रसूति सेवाओं सहित ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में मितानिनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है और महिलाएं आज हर क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।“

कार्यक्रम में कोरबा पॉवर से डॉ. विकास ठाकुर ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता समाज को नई दिशा देने का संकेत है और इससे क्षेत्रीय विकास तथा संयंत्र के प्रति सहयोग को भी बल मिलेगा।

अंत में मंचस्थ अतिथियों को स्मृति चिन्ह व पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रीति प्रजापति, ताजेंद्र बंजारे, पवन महतो, स्वप्निल कुमार, अभिषेक कुमार, सुमित साहू, कृष्णा कुमार का विशेष सहयोग रहा।

अदाणी फाउंडेशन के इन प्रयासों से यह स्पष्ट है कि ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ की भावना के साथ संस्था स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए कोरबा क्षेत्र के समग्र और सतत विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास सहित महिलाओं के उन्नयन में भी विशेष कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

 

latest news