Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » बलौदाबाजार में ACB का बड़ा एक्शन: 10 लाख के बिल पास करने के बदले घूस मांग रहे SDO रंगेहाथों गिरफ्तार

बलौदाबाजार में ACB का बड़ा एक्शन: 10 लाख के बिल पास करने के बदले घूस मांग रहे SDO रंगेहाथों गिरफ्तार

Share:

बलौदाबाजार: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रायपुर की टीम ने बलौदाबाजार जिले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ग्रामीण यांत्रिकी विभाग (RES) के एसडीओ (SDO) गोपाल कृष्ण शर्मा को रिश्वत की दूसरी किश्त लेते हुए रंगेहाथों दबोच लिया।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता फागु राम सेन, जो ग्राम भवानीपुर के उप सरपंच हैं, ने बताया कि उनके गांव में हाईस्कूल मैदान के समतलीकरण के लिए शासन द्वारा 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। काम पूरा होने के बाद फाइल भुगतान के लिए जनपद पंचायत पलारी के एसडीओ कार्यालय में अटकी हुई थी।

एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा ने इस फाइल को जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) भेजने के बदले 80,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। सौदे के तहत आरोपी अधिकारी पहले ही 15,000 रुपये एडवांस ले चुका था।

ACB ने बिछाया जाल

उप सरपंच फागु राम भ्रष्टाचार के आगे झुकने के बजाय ACB की शरण में पहुंचे। शिकायत के सत्यापन के बाद, योजनाबद्ध तरीके से आज ट्रैप लगाया गया। जैसे ही प्रार्थी ने रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 25,000 रुपये एसडीओ को सौंपे, पहले से मुस्तैद ACB की टीम ने उन्हें रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

कानूनी कार्रवाई जारी

आरोपी अधिकारी के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

Leave a Comment

latest news