Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » Uncategorized » मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी है विजेता: डॉ. सहारे

मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी है विजेता: डॉ. सहारे

Share:

केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट: एसपी 11 ने मेडिकल कॉलेज को 32 रनों से चटाई धूल

कोरबा। खेल केवल हार-जीत का नाम नहीं, बल्कि जज्बे का उत्सव है। स्वर्गीय केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के तीसरे दिन कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। रोमांच से भरे इस मुकाबले में एसपी 11 (SP 11) ने अपनी शानदार रणनीति और खेल के दम पर मेडिकल कॉलेज की टीम को 32 रनों से करारी शिकस्त दी।

मुख्य अतिथि का प्रेरक संबोधन

मैच के दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. के के सहारे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा:

“मैदान में हार-जीत तो खेल का हिस्सा है, लेकिन असल विजेता वही है जो मैदान में उतरकर संघर्ष करने का साहस दिखाता है। मैदान में उतरने वाला हर एक खिलाड़ी अपनी जगह एक विजेता है।”

मैच का लेखा-जोखा: इरफान की घातक गेंदबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसपी 11 की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 113 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल कॉलेज की टीम एसपी 11 की सधी हुई गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 10 ओवरों में 6 विकेट पर महज 81 रन ही बना पाई।

  • मैन ऑफ द मैच: एसपी 11 के इरफान खान रहे, जिन्होंने मात्र 7 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया।

प्रेस क्लब की अनूठी पहल

विशिष्ट अतिथियों (एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, डॉ. गोपाल कंवर और डॉ. रविकांत जाटवर) ने कोरबा प्रेस क्लब के इस प्रयास की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशव लाल मेहता की स्मृति में पिछले 22 वर्षों से लगातार यह आयोजन करना सराहनीय है।

इस दौरान घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम का मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। आयोजन में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

latest news