Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » छत्तीसगढ़ » CG News.. मौत की भट्ठी बना रियल स्पॉट स्टील प्लांट: विस्फोट के बाद बरपा कहर, 6 मजदूर जिंदा जले!

CG News.. मौत की भट्ठी बना रियल स्पॉट स्टील प्लांट: विस्फोट के बाद बरपा कहर, 6 मजदूर जिंदा जले!

Share:

भाटापारा छत्तीसगढ़। बकुलाही स्थित रियल स्पॉट स्टील प्लांट में गुरुवार को मानवता को झकझोर देने वाला एक भीषण हादसा हो गया। प्लांट के डीएससी कोयला भट्टे में जोरदार विस्फोट होने से वहां काम कर रहे 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर भट्ठे के आसपास सफाई कार्य में जुटे थे, तभी अचानक हुए धमाके के साथ उबलता हुआ गर्म कोयला उन पर आ गिरा। मलबे और आग की चपेट में आने से मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रबंधन की चुप्पी पर भड़का आक्रोश

इतने बड़े हादसे के बावजूद स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से संवेदनहीनता की पराकाष्ठा देखने को मिल रही है। घटना के घंटों बाद भी प्रबंधन चुप्पी साधे बैठा है और मीडिया या परिजनों को कोई भी जानकारी साझा नहीं कर रहा है। सूत्रों की मानें तो घायलों की संख्या और भी अधिक हो सकती है, जिन्हें आनन-फानन में छिपाने या निजी अस्पतालों में भेजने की कोशिश की जा रही है। प्रबंधन की इस संदिग्ध चुप्पी ने मामले को और अधिक गंभीर बना दिया है।

पुलिस जांच शुरू, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हादसे की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने प्लांट के तकनीकी दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की फाइलें तलब की हैं। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर काम कराया जा रहा था। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

latest news