Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » कोरबा » करतला के जंगल में ‘दांव’ पड़ा भारी: जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, लापरवाही पर थाना प्रभारी सस्पेंड

करतला के जंगल में ‘दांव’ पड़ा भारी: जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, लापरवाही पर थाना प्रभारी सस्पेंड

Share:

कोरबा | जिले के करतला थाना अंतर्गत भेलवाटार के घने जंगलों में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) ने कड़ा रुख अपनाते हुए करतला थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जंगल में सज रही थी ‘किस्मत की बाजी’

मुखबिर की सूचना पर सायबर सेल, थाना उरगा और चौकी रजगामार की संयुक्त टीम ने भेलवाटार के जंगल में घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने 20 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा।

बरामदगी का विवरण:

कैश: लगभग 2.5 लाख रुपये नकद, वाहन: 23 मोटरसाइकिलें और 1 कार,अन्य: 35 मोबाइल फोन।

थाना प्रभारी पर गिरी गाज

इस सफल रेड ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। एसपी ने इसे थाना प्रभारी की गंभीर लापरवाही और संदिग्ध कार्यशैली माना है।

निलंबन की मुख्य वजहें:

  1. आदेश की अवहेलना: 12 अप्रैल 2025 को हुई समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश थे कि जुआ जैसे अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, जिसका पालन नहीं हुआ।

  2. इंटेलिजेंस फेलियर: स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी कि उनके क्षेत्र में इतना बड़ा फड़ चल रहा है।

  3. कर्तव्यविमुखता: एसपी ने निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा की कार्यशैली को स्वेच्छाचारी और संदेहास्पद पाते हुए उन्हें 19 दिसंबर की अपराह्न से सस्पेंड कर दिया है।

अब ‘लाइन हाजिर’ रहेंगे निरीक्षक

निलंबन की अवधि के दौरान निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा का मुख्यालय रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) कोरबा तय किया गया है। उन्हें नियमानुसार केवल अनुषांगिक भत्ते ही देय होंगे। एसपी की इस सख्त कार्रवाई से जिले के अन्य थाना प्रभारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

“अपराध पर अंकुश लगाने में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जुआ और सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।” — पुलिस अधीक्षक, कोरबा

latest news