Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » रायपुर » बिलासपुर » सावधान! बिलासपुर में मिलावटी भुना चने का भंडाफोड़: 13.5 क्विंटल जब्त, सेहत के लिए हो सकता है घातक

सावधान! बिलासपुर में मिलावटी भुना चने का भंडाफोड़: 13.5 क्विंटल जब्त, सेहत के लिए हो सकता है घातक

Share:

बिलासपुर छत्तीसगढ़| शहर में खान-पान की चीजों में मिलावट का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार, 19 दिसंबर को खाद्य विभाग ने सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1350 किलोग्राम (13.5 क्विंटल) संदिग्ध भुना चना जब्त किया है। जब्त किए गए चने की कीमत 1 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। विभाग को आशंका है कि चने को आकर्षक और चमकदार बनाने के लिए इसमें जानलेवा रसायनों का उपयोग किया गया है।

चमक के पीछे छिपा है जहर का खतरा

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी आरआर देवांगन के नेतृत्व में यह छापेमारी मुंबई और उत्तर प्रदेश में चने में मिले घातक रसायनों की शिकायतों के बाद की गई। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए चने में असामान्य चमक है, जो प्राकृतिक नहीं लग रही है। आमतौर पर चने का रंग स्वाभाविक पीला होता है, लेकिन मिलावटी चने अत्यधिक गहरे या चमकदार दिखाई देते हैं।

इन फर्मों पर गिरी गाज

प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग की टीम ने सिरगिट्टी स्थित निम्नलिखित केंद्रों पर कार्रवाई की:

  • अमित फूड प्रोडक्ट: 600 किलो चना जब्त (कीमत ₹48,000)

  • जय भोले इंडस्ट्रीज: 750 किलो चना जब्त (कीमत ₹60,000)

  • शिवशक्ति दाल मिल: यहाँ से भी चने के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।

हरियाणा की लैब भेजी गई रिपोर्ट, 15 दिन में खुलासा

विभाग ने चने के सैंपल लेकर जांच के लिए हरियाणा स्थित ‘नेशनल कमोडिटी मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड’ की लैब भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने में लगभग 15 दिन का समय लगेगा। अधिकारी देवांगन ने स्पष्ट किया कि यदि रिपोर्ट में हानिकारक केमिकल की पुष्टि होती है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई और जेल का प्रावधान है।

अधिकारी की सलाह: > “उपभोक्ता खरीदारी करते समय सतर्क रहें। यदि चना जरूरत से ज्यादा चमकदार या गहरा पीला दिखे, तो उसे खरीदने से बचें। हालांकि घर पर इसकी सटीक जांच कठिन है, लेकिन सावधानी ही बचाव है।”

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

latest news