बता दे…

अमेरिका से जेफ्री एपस्टीन सेक्स स्कैंडल को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार (19 दिसंबर 2025) को अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने दशकों पुराने इस मामले से जुड़ी हजारों खुफिया फाइलें और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं।

हजारों फाइलें हुईं सार्वजनिक

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिकी संसद द्वारा पारित ‘एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट’ (Epstein Files Transparency Act) के तहत तय समय सीमा (Deadline) के अनुसार न्याय विभाग ने दस्तावेजों का पहला जत्था जारी किया है। इसमें हजारों पन्नों के दस्तावेज, तस्वीरें, कॉल लॉग्स और ग्रांड ज्यूरी की गवाही शामिल हैं। हालांकि, अभी भी लाखों दस्तावेज आने बाकी हैं जो अगले कुछ हफ्तों में जारी किए जाएंगे।