Latest News
कोरबा के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: DMF शासी परिषद की बैठक में करोड़ों के विकास कार्यों पर लगी मुहर , मंत्री लखनलाल देवांगन ने की समीक्षा गणेश कुलदीप बने कोरबा जिला अधिवक्ता संघ के नए अध्यक्ष; समर्थकों में भारी उत्साह चीखें, मलबा और मौत का सन्नाटा: ठाणे में वैन के उड़े परखच्चे, जिसने भी देखा कांप उठी रूह! बिहार में मुख्यमंत्री कोई भी बने, रिमोट कंट्रोल मोदी-शाह के पास होगा: प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी कुदरत का करिश्मा या गहरा लगाव? जिस उम्र और जिस दिन लता दीदी गई थीं, उसी मोड़ पर थमीं आशा ताई की सांसें कलेक्टर का कड़ा रुख: आगामी सत्र से पहले हर हाल में पूरा हो कोरबा मेडिकल कॉलेज का निर्माण
Home » देश » एयर इंडिया पर भड़कीं अनुष्का शंकर: यात्रा के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ विश्व प्रसिद्ध सितार

एयर इंडिया पर भड़कीं अनुष्का शंकर: यात्रा के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ विश्व प्रसिद्ध सितार

Share:

 

Anoushka Shankar lashes out at Air India : दिवंगत महान सितारवादक रविशंकर की बेटी और जानी-मानी सितार वादक अनुष्का शंकर ने एयर इंडिया की सेवा को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी गंभीर नाराजगी व्यक्त की है।

अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि एयरलाइन से यात्रा के दौरान उनका सितार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्होंने वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय बाद पहली बार एयर इंडिया से उड़ान भर रही थीं। अनुष्का ने सवाल उठाया कि यह बेहद दुखद है कि जिस देश का संगीत दुनिया में अपनी पहचान बनाता है, वहीं की एयरलाइन ने उनके महत्वपूर्ण वाद्य यंत्र को नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 15 से 17 वर्षों में उनके वाद्य यंत्र के साथ इस तरह का नुकसान पहली बार हुआ है।

अनुष्का शंकर के इस पोस्ट के बाद, सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है और कई उपयोगकर्ताओं ने एयरलाइन की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Leave a Comment