Latest News
CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 10 वीं में तीन और 12 वीं में रिया साहू ने रचा इतिहास! यूपी के विकास की नई ‘लाइफ लाइन’ बना गंगा एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी ने हरदोई से किया लोकार्पण पाली का ‘वर्कहोलिक’ चोर: एक महीने में 11 टारगेट, परफॉरमेंस देख पुलिस भी हैरान! गोधरा का ‘ऐतिहासिक उलटफेर’: मुस्लिम वार्ड में हिंदू महिला की जीत छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: शहरी गैस वितरण नीति 2026 को मंजूरी, पुलिस अधिकारियों की डिमोशन बहाली और क्रिकेट अकादमी के लिए भूमि आवंटन कटघोरा में बारातियों का बवाल : बीच सड़क पर ईंट-पत्थरों से हमला, दो भाइयों को आए 8 टांके, ट्रक चालक से भी की मारपीट… मित्तल बंधुओं सहित अन्य पर केस दर्ज
Home » कोरबा » कटघोरा फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी शक्ति दास “सिंह” को पुलिस ने किया गिरफ्तार , भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी में है महामंत्री

कटघोरा फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी शक्ति दास “सिंह” को पुलिस ने किया गिरफ्तार , भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी में है महामंत्री

Share:

 

कोरबा।कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया गांव में हुई फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी शक्ति दास “सिंह” को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।वह कुछ अरसा पहले घोषित भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी की नई कार्यकारिणी में महामंत्री के रूप में शामिल किया गया है।

क्राइम ब्रांच और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने गोलीकांड के मास्टरमाइंड शक्ति दास (सिंह) को रायपुर से हिरासत में लिया। इस मामले में अब तक पाँच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिसमें यूपी निवासी शूटर दुर्गेश पांडे भी शामिल है।

0 सिर्फ ₹10 हज़ार की सुपारी

जांच में खुलासा हुआ कि यह फायरिंग महज 10,000 रुपये की सुपारी देकर करवाई गई थी, जो एक कोर्ट केस से जुड़े विवाद का परिणाम था।
पुलिस अब शक्ति सिंह से पूछताछ कर रही है, जिससे फायरिंग के पीछे के पूरे षड्यंत्र का खुलासा होने की उम्मीद है।

Leave a Comment