Latest News
छत्तीसगढ़ : सरकारी विज्ञापनों में हेराफेरी पर लगेगी लगाम, अब ‘प्रचार ऐप’ करेगा होर्डिंग्स की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 10 वीं में तीन और 12 वीं में रिया साहू ने रचा इतिहास! यूपी के विकास की नई ‘लाइफ लाइन’ बना गंगा एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी ने हरदोई से किया लोकार्पण पाली का ‘वर्कहोलिक’ चोर: एक महीने में 11 टारगेट, परफॉरमेंस देख पुलिस भी हैरान! गोधरा का ‘ऐतिहासिक उलटफेर’: मुस्लिम वार्ड में हिंदू महिला की जीत छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: शहरी गैस वितरण नीति 2026 को मंजूरी, पुलिस अधिकारियों की डिमोशन बहाली और क्रिकेट अकादमी के लिए भूमि आवंटन
Home » कोरबा » KORBA:सड़क हादसे में कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा और उनकी माता जी का निधन,मौसा गंभीर रूप से घायल

KORBA:सड़क हादसे में कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा और उनकी माता जी का निधन,मौसा गंभीर रूप से घायल

Share:

 

Korba Chhattisgarh: मध्यप्रदेश के चित्रकूट के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोरबा के जाने-माने कोयला ट्रांसपोर्ट कारोबारी अमन बाजवा (34) और उनकी मां की मौत हो गई, जबकि उनके मौसा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, दीपका थाना क्षेत्र के झाबर गांव निवासी अमन बाजवा अपने कारोबार के लिए कोरबा के बड़े ट्रांसपोर्टरों में गिने जाते थे। शुक्रवार देर रात वे अपनी मां और मौसा के साथ स्कॉर्पियो कार से पंजाब की ओर जा रहे थे। रास्ते में बुंदेलखंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमन और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर हालत में घायल मौसा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

इस हादसे ने कोरबा के गेवरा-दीपका क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया है। ट्रक मालिकों और कोयला व्यवसायियों ने अमन के निधन को बड़ी क्षति बताया है।

Leave a Comment