KORBA:कोरबा में कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ यात्रा के तहत मंगलवार देर रात विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट ने किया।




मशाल यात्रा में शामिल नेता
– प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट
– सहप्रभारी जरिता लैतफ्लांग
– नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत
– प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
– पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव
– पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
– पूर्व मंत्री उमेश पटेल
– पूर्व मंत्री मोहन मरकाम
– पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू
– पूर्व मंत्री डॉ. शिव डहरिया
– सांसद ज्योत्सना महंत
– विधायक देवेन्द्र यादव
– विधायक फूलसिंह राठिया
– विधायक चातुरीनंद
– विधायक विद्यामती सिदार
– पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय
– पूर्व विधायक विनय जायसवाल
– गुरूदयाल बंजारे
– पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर
– गुरूमुख सिंह होरा
– मोहित केरकेट्टा
– प्रदेश युवा कांग्रेस पदाधिकारी अमित पठानिया
– आकाश शर्मा
– मोनिका मंडरे सहित राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के अन्य पदाधिकारियों ने मशाल लेकर नारेबाजी करते हुए मशाल यात्रा में शामिल हुए।

नेताओं ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस, डॉ भीम राव अंबेडकर,स्व. मिनीमता एवं स्व. बिसाहू दास महंत के प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया
इस दौरान इन नेताओं ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस, डॉ भीम राव अंबेडकर,स्व. मिनीमता एवं स्व. बिसाहू दास महंत के प्रतिमा के समक्ष केंडल जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्चित कर उन्हें नमन किया।साथ साथ कांग्रेस पदाधिकारी हस्ताक्षर अभियान चलाते रहे। जुलूस का समापन स्व बिसाहू दास महंत उद्यान में सभा को संबोधित कर किया गया।


चुनाव में हार जीत होती रहती हैं, लेकिन वोट चोरी बर्दास्त नहीं होगी: सचिन पायलट
– सचिन पायलट ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सरकारी संस्थाओं को अपने कब्जे में ले लिया है। सीबीआई और ईडी का दुरूपयोग किसी से छुपा नहीं है ।
– उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत होती रहती हैं, लेकिन वोट चोरी बर्दास्त नहीं होगी।
– उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र की जड़ को कमजोर किया जा रहा है।
– पायलट ने कहा कि राहुल गांधी ने कर्नाटक में हुए चुनाव में गड़बड़ी के पूरे प्रमाण दिए हैं। जिंदा लोगों को मृत दिखाया गया,एक मकान में 200 से 250 मतदाता दिखाए गए।
जितनी आबादी नहीं उससे ज्यादा मतदाता भी पाए गए : सिंहदेव
– पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ देशव्यापी जन जागरण अभियान बहुत छानबीन के बाद राहुल गांधी ने यह कदम उठाया है।
– उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का जिस पैमाने में दुरूपयोग हो रहा हैं उसे लोगों के सामने लाया जा रहा हैं। चुनाव आयोग दलगत राजनीतिक लाभ पहुंचने की दृष्टि से निर्णय ले रहा हैं। उन्होंने कहा महाराष्ट्र चुनाव में भी घोटाला हुआ,एक घर से छह छह हजार मतदाता दर्ज कर दिया गया
– सिंहदेव ने कहा जितनी आबादी नहीं उससे ज्यादा मतदाता भी पाए गए। जितने मतदाता पांच साल में नहीं जुड़े उससे ज्यादा पांच माह में जोड़े गए। यह स्पष्ट है कि जितने नाम अप्रत्याशित रूप जोड़े गए उनका पूरा लाभ भाजपा को मिला।
डीजल चोर, कोयला चोर,कबाड़ चोर तो सुना होगा पर वोट चोर शायद ही सुना होगा: डॉ महंत
– नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि आपने डीजल चोर, कोयला चोर, कबाड़ चोर तो सुना होगा पर वोट चोर शायद ही सुना होगा। राहुल गांधी ने पूरी जांच कर देश में हो रही सबसे बड़ी चोरी को उजागर किया है।
कोरबा ओर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी: जयसिंह
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा और कटघोरा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया और कहा वोट चोरों को जनता माफ नहीं करेगी। वोट चोरी में दाल ही काली नहीं पूरी दाल ही काली हैं, भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार केवल धुंआ फेक रही हैं। उन्होंने जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा की, ताकि जनता निष्पक्ष चुनाव का समर्थन करे।


जिले के ये नेता हुए शामिल
प्रदर्शन में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरीश परसाई, धरम निर्मले, सुरेश सहगल, श्याम सुंदर सोनी, जिलाध्यक्ष द्वय नत्थू लाल यादव, मनोज चौहान, सुरेन्द्र जायसवाल, तनवीर अहमद,मुकेश राठौर, सुनील जैन, दिनेश सोनी, महेश अग्रवाल, एस मूर्ति, राजेन्द्र मेहता, शेख इश्तियाक, निगम के पार्षद,पूर्व पार्षद सहित जिले के प्रमुख कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल हुए।









